चंदिया तालाब अवैध शराब की हो रही बिक्री , टीम एलर्ट
शिवपूजन पांडे, वजीरगंज,

Gonda News
गोंडा। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चंदापुर में तालाब के किनारे सुबह से देर शाम तक अवैध शराब की बिक्री की जा रही है। ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिसिया कार्यवाई पर सवाल खडा कर रहे हैं, वहीं जानकारी मिलते ही एसओ दिनेश सिंह ने पुलिस टीम एलर्ट कर दिया है। गांव के नंदलाल मौर्य, पवन, हनुमान सिंह, शिवकुमार, सुरेन्द्र सिंह, मुटुरू, सुभाष, परमहंस, पिंटू सिंह, शैलेन्द्र व संतोष कुमार सिंह ने बताया कि चंदापुर गांव और हवेलिया के बीच चंदिया तालाब पर सुबह होते ही अवैध शराब की बिक्री शुरू हो जाती है। ग्रामीणों का आरोप है कि हर सुबह थाना क्षेत्र नवाबगंज थाना क्षेत्र माझा से एक युवक अपने बाइक से अवैध शराब लाकर पूरा दिन बेचता है। अवैध शराब पीने की वजह से बीते दस वर्षों से लगातार ग्रामीणों को अपनी जान गवानी पड़ी है। एसओ दिनेश सिंह ने बताया कि पुलिस टीम एलर्ट करने के साथ साथ गस्त भी बढा दी गई है, आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।