दबंगों ने बाजार जा रहे युवक की पिटाई की, केस दर्ज
शिवपूजन पांडे, वजीरगंज।

गोंडा। थाना क्षेत्र के हरीओम पाठक पुत्र श्याम बिहारी पाठक निवासी ग्राम पाठकपुरवा वजीरगंज ने थाने में तहरीर देकर बताया कि रविवार की सुबह अपने घर से वजीरगंज बाजार आ रहा था कि रास्ते मे पुरानी हनुमान गढी मन्दिर के पास दबंगों ने रोक कर अपशब्द कहते हुए मका थप्पड़, लाठी डंडे व लात घूसों से जमकर पिटाई कर दी। एसओ विपुल कुमार पाण्डेय ने बताया कि अन्तिम तिवारी पुत्र संजय तिवारी निवासी ग्राम सोनार टोला, आदित्य राजभर पुत्र अज्ञात निवासी अयोध्या जनपद अयोध्या व एक व्यक्ति अज्ञात पता अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।