कारगिल विजय दिवस पर कांग्रेस ने कारगिल योद्धा का किया सम्मान, संगठन की मजबूती पर दिया जोर
प्रदेश प्रभारी के निर्देश पर 15 दिनों में संगठन सृजन अभियान पूरा करने का लक्ष्य, पंचायत व विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News
गोंडा। जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक शनिवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी एवं पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम द्वारा दिए गए संगठनात्मक निर्देशों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कारगिल युद्ध के वीर योद्धा विजय सिंह ‘कारगिल’ को अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों ने खड़े होकर वीर सैनिकों के शौर्य और बलिदान को नमन किया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राम प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश प्रभारी के निर्देशानुसार संगठन सृजन अभियान को आगामी 15 दिनों के भीतर हर हाल में पूरा करना है। उन्होंने कहा कि आने वाले छह महीनों में पंचायत एवं विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं, इसलिए कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय और मजबूत बनाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और जनसंपर्क को गति देने का आह्वान करते हुए कहा कि मजबूत संगठन ही चुनावी सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है।
पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की वास्तविक ताकत उसका संगठन होता है। यदि संगठन मजबूत होगा तो कांग्रेस गठबंधन में भी सम्मानजनक भागीदारी सुनिश्चित कर सकेगी और आवश्यकता पड़ने पर अपने दम पर भी मजबूती से चुनाव लड़ने की स्थिति में होगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता को व्यक्तिगत जिम्मेदारी समझकर संगठन विस्तार में जुटना होगा।
जिला कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी शिवकुमार दुबे ने कहा कि कारगिल विजय दिवस केवल एक स्मृति दिवस नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, वीरता और त्याग का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कारगिल के वीर सैनिकों के अदम्य साहस और बलिदान की बदौलत देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। कांग्रेस पार्टी सदैव सैनिकों के सम्मान और उनके परिवारों के गौरव की पक्षधर रही है। उन्होंने कहा कि संगठन को जनता के बीच ले जाकर उनके मुद्दों को मजबूती से उठाना ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
बैठक के दौरान कारगिल युद्ध के वीर प्रतिभागी विजय सिंह ‘कारगिल’ का जिलाध्यक्ष राम प्रताप सिंह ने अंगवस्त्र पहनाकर एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया। इसके बाद उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी उनका माल्यार्पण कर अभिनंदन किया और उनके अद्वितीय साहस एवं राष्ट्रसेवा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष शुक्ला प्रसाद शुक्ला, इरशाद खान, अवधेश दूबे, वेद प्रकाश सिंह, श्रीमती संतोष ओझा एडवोकेट, विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुभाष चंद्र पाण्डेय, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष अर्जुन वर्मा, सेवादल प्रमुख प्रदुमन शुक्ला, राजेश सिंह, बासुदेव शुक्ला, निशांत सिंह विशेन, महासचिव अरविंद शुक्ला, अनिल कुमार, जैनुल आब्दीन खान, संतोष सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, राम सिंह, राकेश राणा, सकील अहमद, सचिव सलीम कुरैशी, दशरथ, मुंशी लाल वर्मा, जमील अहमद खान, मो. अफजल खान, आर.के. सिंह, मो. मारूफ शाह, राजू नेता, हरिराम वर्मा, शाहिदा अंजुम, जानकी देवी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
