सम्राट अशोक महान फाउंडेशन ने जीएनएम छात्रा को किया सम्मानित
शिवपूजन पांडे, वजीरगंज,

Gonda News
गोंडा ।सम्राट अशोक महान फाउंडेशन ने छात्र- छात्राओं की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया। फाउंडेशन के अध्यक्ष राज किशोर मौर्य ने बताया कि छात्रा ललिता मौर्य को जीएनएम प्रवेश परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उत्तर प्रदेश तृतीय स्थान प्राप्त करने पर प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। बताया कि छात्रा ललिता मौर्य पिता राम तीरथ मौर्य निवासी ग्राम पंचायत चंदापुर वजीरगंज , विकासखंड वजीरगंज ने अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय (ABVMU), उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी जीएनएम प्रवेश परीक्षा (UPGET-2026) में यह उल्लेखनीय सफलता हासिल कर सम्पूर्ण प्रदेश में जिले एवं समाज का गौरव बढ़ाया है। इस अवसर पर फाउंडेशन के संरक्षक कुँवर बहादुर मौर्य, अध्यक्ष राजकिशोर मौर्य, घनश्याम मौर्य, आत्माराम मौर्य, ब्लॉक अध्यक्ष वजीरगंज डॉ.चन्द्रशेखर मौर्य, देवेन्द्र कुमार मौर्य, महेश कुमार मौर्य, आशुतोष कुमार मौर्य व नर्सिंग ऑफिसर विनय कुमार मौर्य मौजूद रहे।