लखनऊ के आंचलिक विज्ञान केन्द्र में बच्चों ने सीखा विज्ञान का व्यवहारिक ज्ञान, 100 छात्रों का शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता
Gonda News
गोण्डा। विकासखंड बेलसर के उच्च प्राथमिक विद्यालयों के 100 छात्र-छात्राओं को एक दिवसीय एक्सपोजर विजिट के तहत लखनऊ स्थित आंचलिक विज्ञान नगरी का शैक्षिक भ्रमण कराया गया। इस दौरान बच्चों को विज्ञान, पर्यावरण और सामाजिक जीवन से जुड़े विविध विषयों की व्यवहारिक जानकारी दी गई।
खंड शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में आयोजित इस भ्रमण कार्यक्रम में एआरपी एवं शिक्षकों की टीम ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता, कृषि, मृदा के प्रकार एवं संरक्षण के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। इसके साथ ही सामाजिक परिवेश, वातावरण में रहने वाले पक्षियों व मछलियों के जीवन चक्र एवं उनकी उत्तरजीविता पर भी जानकारी दी गई।
भ्रमण के दौरान बच्चों को वृक्षारोपण और उसके संरक्षण की आवश्यकता से अवगत कराया गया। वहीं KOS मॉडल के माध्यम से दुग्धमेखला (मिल्की वे) तथा सौरमंडल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां रोचक ढंग से समझाई गईं। विज्ञान नगरी में प्रदर्शित मॉडलों और प्रयोगों को देखकर बच्चों में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा और रुचि और अधिक बढ़ी।
शिक्षकों ने बताया कि ऐसे शैक्षिक भ्रमण से बच्चों के ज्ञान-विज्ञान में वृद्धि होती है और वे पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक जानकारी भी प्राप्त करते हैं। साथ ही उनमें पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का भाव भी विकसित होता है।
इस एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण में एआरपी कमलेंद्र चौबे, एआरपी अश्वनी पांडे के साथ शिक्षकगण प्रदीप मिश्रा, अवनीश पांडे, जितेंद्र पांडे, यशवंत पांडे, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, शिवपूजन सिंह, राधेलाल, सत्यव्रत वर्मा, पुष्कर तिवारी, अनिल मिश्रा, दीनानाथ यादव, अनूप सिंह, शान मोहम्मद, बिट्टू सिंह, विपुल मिश्रा, सुधीर सिंह, नीलम कौशल, पूजा मिश्रा, संध्या देवी, डिंपी सिंह, रीता यादव, राकेश कुमार, मनोज कुमार, सर्वेश कुमार, अमित सिंह (लेखाकार) सहित अन्य लोग उपस्थित
