इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज होगा छात्र देवेन्द्र का नाम

अयोध्या उत्तर प्रदेश गोंडा गोरखपुर दिल्ली प्रमुख सुर्खियाँ बलरामपुर बहराइच बाराबंकी बिहार बैंगलोर ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई लखनऊ
10 सेकेंड में 28 राज्यों के नाम बताने का दावा, छात्र देवेंद्र ने बनाया नया रिकॉर्ड
झंझरी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय जेनी पकड़िया का छात्र है देवेन्द्र
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता
Gonda News
झंझरी (गोण्डा)। प्राथमिक विद्यालय जेनी पकड़िया, विकास खंड झंझरी के छात्र देवेंद्र प्रताप यादव ने महज 10 सेकेंड में भारत के 28 राज्यों के नाम बताने का दावा किया है। छात्र की इस प्रतिभा को लेकर विद्यालय परिवार में उत्साह है। उसके रिकॉर्ड को इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराने के लिए आवेदन भी किया गया है।
बताया गया है कि इससे पहले भारत के 28 राज्यों के नाम सबसे कम समय में बताने का रिकॉर्ड कर्नाटक के विराट संतोष के नाम दर्ज हुआ था। विराट संतोष ने 16.36 सेकेंड में देश के 28 राज्यों के नाम बताकर 17 जुलाई 2025 को इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया था। ऐसे में यदि देवेंद्र प्रताप यादव का 10 सेकेंड का प्रदर्शन संबंधित संस्था द्वारा सत्यापित और प्रमाणित किया जाता है, तो यह पूर्व दर्ज समय से कम होगा।
विद्यालय की ओर से बताया गया कि देवेंद्र ने 28 राज्यों के नाम बहुत कम समय में बोलकर अपनी स्मरण शक्ति और त्वरित उत्तर देने की क्षमता का प्रदर्शन किया है। उसके प्रदर्शन का वीडियो रिकॉर्ड भी तैयार किया गया है और रिकॉर्ड दर्ज कराने के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी की गई है।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक आजाद बेग, सहायक अध्यापक श्री फौजदार, मनी अग्रवाल, पूजा सिंह गौर और सुनैना चौहान सहित विद्यालय परिवार ने छात्र देवेंद्र प्रताप यादव को उसकी उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

9415120996

5 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *