स्टेट टूर्नामेंट के लिए शिक्षकों की टीम का चयन पूरा, एडी ने दी शुभकामनाएं

गोरखपुर अयोध्या उत्तर प्रदेश गोंडा
स्टेट टूर्नामेंट के लिए चयनित गोण्डा की क्रिकेट टीम को एडी बेसिक ने किट देकर किया सम्मानित
स्टेट चैंपियन बनने के बाद अब प्रतापगढ़ में दम दिखाएगी गोण्डा की टीम, कप्तान ने बेहतरीन प्रदर्शन का दिलाया भरोसा
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News
गोण्डा। टीचर्स स्टेट क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रतिभाग करने के लिए चयनित जनपद गोण्डा की क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों का शनिवार को उत्साहवर्धन किया गया। सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक, देवीपाटन मंडल गोण्डा रामसागर पति त्रिपाठी ने खिलाड़ियों को स्वयं की ओर से टी-शर्ट एवं किट प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए आगामी स्टेट टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
प्रतापगढ़ में आयोजित होने वाले टीचर्स स्टेट टूर्नामेंट के लिए गोण्डा की टीम का चयन हुआ है। टीम के खिलाड़ियों से मुलाकात के दौरान सहायक शिक्षा निदेशक ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं शिक्षकों में टीम भावना, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को मजबूत करती हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का आह्वान किया।
गोण्डा की टीम का पूर्व प्रदर्शन भी शानदार रहा है। इससे पहले टीम ने कौशांबी में आयोजित स्टेट टूर्नामेंट में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था। ऐसे में इस बार भी टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।
टीम के कप्तान पवन कुमार सिंह ने सहायक शिक्षा निदेशक को भरोसा दिलाया कि टीम के सभी खिलाड़ी पूरी तैयारी और उत्साह के साथ मैदान में उतरेंगे और गोण्डा का नाम रोशन करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। वहीं खिलाड़ियों ने किट मिलने पर सहायक शिक्षा निदेशक के प्रति आभार जताया।
ये खिलाड़ी टीम में चयन के बाद हुए हैं शामिल
गोण्डा की स्टेट टीम में पवन कुमार सिंह (कप्तान), विकास तिवारी (उप कप्तान), राम कृष्ण सिंह, अनूप सिंह, सतीश चौधरी, अमित सिंह, प्रशांत ठाकुर, पियूष श्रीवास्तव, आलोक सिंह, वीरेंद्र कुमार, रोहित श्रीवास्तव, गौरव सिंह, सुनील वर्मा और पुनीत कुमार शामिल हैं। टीम के कोच यशवंत सिंह हैं।
टीम के रवाना होने से पहले खिलाड़ियों में खासा उत्साह नजर आया। खिलाड़ियों ने कहा कि पिछली सफलता को दोहराते हुए इस बार भी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
5 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *