जनता श्रावस्ती में लाएगी सियासी परिवर्तन : मसूद आलम

उत्तर प्रदेश गोंडा

2027 में श्रावस्ती में होगा बदलाव, विकास को मिलेगी नई दिशा : मसूद आलम ख़ान

प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News

श्रावस्ती, 6 अगस्त। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मसूद आलम ख़ान ने कहा कि श्रावस्ती की जनता अब परिवर्तन का मन बना चुकी है और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में बदलाव का संदेश देगी। उन्होंने दावा किया कि यदि श्रावस्ती में समाजवादी पार्टी का विधायक निर्वाचित होता है तो जनपद को विकास के मामले में प्रदेश के शीर्ष-10 जिलों में शामिल कराने के लिए पूरी ताकत से कार्य किया जाएगा।

विधानसभा क्षेत्र श्रावस्ती के विकासखंड इकौना के ग्राम भुलाहिया तथा गिलौला ब्लॉक के चिचड़ी चौराहे पर आयोजित जन पंचायत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मसूद आलम ख़ान ने कहा कि भारतीय संविधान देश के प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय की गारंटी देता है। उन्होंने कहा कि संविधान ने गरीब, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक एवं वंचित वर्गों को सम्मान और बराबरी का अधिकार प्रदान किया है, इसलिए इसकी रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उसकी राजनीति संविधान की मूल भावना के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि संविधान और आरक्षण को लेकर समय-समय पर दिए गए बयानों से दलित, पिछड़े और वंचित समाज में चिंता का माहौल बना है। समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय और आरक्षण से जुड़े अधिकारों को कमजोर करने के किसी भी प्रयास का विरोध करती रहेगी।

मसूद आलम ख़ान ने कहा कि पिछले दस वर्षों से श्रावस्ती में भाजपा का विधायक होने के बावजूद जनपद आज भी प्रदेश के सबसे पिछड़े जिलों में गिना जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और किसानों की समस्याएं आज भी गंभीर बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का लक्ष्य केवल सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि श्रावस्ती की तस्वीर और तकदीर बदलना है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय विद्यार्थी ने कहा कि संविधान ने समाज के कमजोर वर्गों को अधिकार और सम्मान दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार की नीतियों से गरीब, दलित और पिछड़े वर्गों के हित प्रभावित हुए हैं। समाजवादी पार्टी संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वजीत यादव ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का आह्वान किया।

जन पंचायत में पूर्व विधायक हाजी रमजान, पूर्व विधायक हाजी इम्लाक ख़ान, शकील मेक्रानी, मेराज ख़ान, अज़हर मंसूरी, रामराज यादव, डॉ. आर.के. मिश्रा, मुलायम यादव, सुरेश पासवान, राजू यादव, डॉ. शिव कुमार वर्मा, प्रेम वर्मा, शशांक वर्मा, सुरेश कुमार वर्मा, अभिनव यादव, पिंटू, रियाज अहमद, आरिफ़ ख़ान, सफ़ीउल्लाह, दानिश, मनीष गौतम, आसिफ़ लारी, खुर्शीद अजहरी, कमल ख़ान, वकील शाह, जैद ख़ान, उमर पठान, अफ़रीदी ख़ान, सुनीता वर्मा, शिवप्रसाद वर्मा, ओंकार वर्मा, राम कृपाल, अवधराम वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

10 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *