राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने की स्थानांतरण नीति में सुधार की मांग

दिल्ली उत्तर प्रदेश गोंडा गोरखपुर
अंतरजनपदीय स्थानांतरण नीति में सुधार की मांग को लेकर शिक्षकों ने भाजपा जिलाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
बैचवार स्थानांतरण करने की नीति अपनाने का दिया सुझाव
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News

गोण्डा। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, रुपईडीह इकाई के पदाधिकारियों ने ब्लाक अध्यक्ष सूर्य मणि पाण्डेय के नेतृत्व में भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी को अंतरजनपदीय स्थानांतरण से संबंधित ज्ञापन सौंपकर नीति में आवश्यक संशोधन की मांग उठाई।
ब्लाक अध्यक्ष सूर्य मणि पाण्डेय ने बताया कि स्थानांतरण नीति लागू होने के बावजूद जिले में दस वर्षों से अधिक समय से कार्यरत बेसिक शिक्षा परिषद के अध्यापकों का स्थानांतरण नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान नीति में कई विसंगतियां हैं, जिनके कारण शिक्षक अपने गृह जनपद जाने से वंचित हैं। यदि शासन बैचवार स्थानांतरण नीति बनाकर निर्धारित कैलेंडर के अनुसार प्रक्रिया संचालित करे तो समस्या का समाधान संभव है।
गैर जनपद से गोण्डा में तैनात शिक्षक राम आशीष तिवारी ‘शजर’ ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए बताया कि उनका परिवार 360 किलोमीटर से अधिक दूरी पर रहता है। परिवार में 82 वर्षीय दादी, 57 वर्षीय मां और पत्नी अकेले रहने को मजबूर हैं। दादी मधुमेह तथा मां उच्च रक्तचाप की बीमारी से पीड़ित हैं। एकल संतान होने के बावजूद शासन की वर्तमान नीतियों के चलते वह परिवार से दूर रहने को विवश हैं।
सहायक अध्यापक सुनील कुमार जायसवाल ने कहा कि वह पिछले दस वर्षों से जिले में तैनात हैं, जबकि उनके 65 वर्ष से अधिक आयु के माता-पिता घर पर अकेले रह रहे हैं। उन्होंने मानवीय आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाए जाने की मांग की।
ब्लाक मंत्री पंकज मिश्रा ने भाजपा जिलाध्यक्ष से अनुरोध किया कि संगठन के माध्यम से मुख्यमंत्री तक शिक्षकों की समस्याओं को पहुंचाया जाए तथा नियुक्ति तिथि के आधार पर गृह जनपद में स्थानांतरण सुनिश्चित करने हेतु स्पष्ट एवं व्यवहारिक नीति लागू कराई जाए।
ज्ञापन सौंपने के दौरान सूर्य मणि पाण्डेय, पंकज मिश्रा, सुनील जायसवाल, अभिषेक सिंह, गिरीश पाण्डेय तथा राम आशीष तिवारी ‘शजर’ सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

4 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *