इंडियन बैंक की अध्यक्षता में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक हुई

अयोध्या उत्तर प्रदेश गोंडा

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक में हिन्दी के प्रयोग को बढ़ावा देने पर जोर
उत्कृष्ट राजभाषा कार्यान्वयन करने वाले कार्यालयों को किया गया सम्मानित

प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News
गोण्डा। देश के प्रमुख राष्ट्रीयकृत एवं जिले के अग्रणी बैंक Indian Bank (इंडियन बैंक) के संयोजन एवं अध्यक्षता में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, गोण्डा की बैठक का आयोजन गुरुवार को स्थानीय होटल शर्मा के सभा कक्ष में किया गया। भारत सरकार, गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग के निर्देशानुसार आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता इंडियन बैंक के अंचल प्रमुख एवं सहायक महाप्रबंधक राजेश बडोरिया ने की।
बैठक में भारत सरकार, गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग के उप निदेशक डॉ. छबील कुमार मेहेर ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इसके अलावा राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के सहायक निदेशक अस्तित्व रंजन श्रीवास्तव, Kendriya Vidyalaya (केंद्रीय विद्यालय) की प्रधानाचार्या अपर्णा सक्सेना, Food Corporation of India (भारतीय खाद्य निगम) के राजीव रंजन, बैंक के मुख्य प्रबंधक आलोक कुमार, जिला आयकर अधिकारी प्रफुल्ल वर्मा तथा State Bank of India (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया) के आलोक कुमार सहित नगर स्थित भारत सरकार के विभिन्न कार्यालयों, बैंकों एवं बीमा कंपनियों के अधिकारी एवं राजभाषा अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती की आराधना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। अतिथियों एवं समिति सदस्यों का स्वागत करते हुए मुख्य प्रबंधक आलोक कुमार ने कहा कि यह समिति गोण्डा नगर स्थित कार्यालयों के बीच राजभाषा कार्यान्वयन के लिए प्रेरणादायी वातावरण तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने गोण्डा के ऐतिहासिक एवं पौराणिक महत्व पर भी प्रकाश डाला।
समिति के सदस्य सचिव एवं वरिष्ठ प्रबंधक (राजभाषा) डॉ. अंजनी कुमार पाण्डेय ने सदस्यों के मध्य राजभाषा कार्यान्वयन की स्थिति का विश्लेषण करते हुए कहा कि तिमाही एवं छमाही प्रगति रिपोर्ट भरते समय विशेष सावधानी बरती जानी चाहिए। उन्होंने राजभाषा कार्यान्वयन के संवैधानिक पहलुओं की भी विस्तार से जानकारी दी।
उप निदेशक डॉ. छबील कुमार मेहेर ने कहा कि हिन्दी हमारे आत्मस्वाभिमान, संस्कार और सांस्कृतिक धरोहर की भाषा है। उन्होंने कहा कि हिन्दी एवं मातृभाषा के प्रयोग में किसी प्रकार की हीन भावना नहीं होनी चाहिए, बल्कि उसके प्रयोग में गौरव की अनुभूति होनी चाहिए।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे राजेश बडोरिया ने कहा कि राजभाषा हिन्दी के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए मानसिकता में बदलाव आवश्यक है। उन्होंने घोषणा की कि आगामी महीनों में नगर स्थित भारत सरकार के कार्यालयों में राजभाषा कार्यान्वयन संबंधी गतिविधियों को और अधिक सक्रिय किया जाएगा। साथ ही आगामी हिन्दी माह के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन का दायित्व सभी कार्यालयों को लेने का आग्रह किया।
वित्तीय वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट राजभाषा कार्यान्वयन के लिए Food Corporation of India (फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) को प्रथम, State Bank of India (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया) को द्वितीय तथा Kendriya Vidyalaya (केंद्रीय विद्यालय) को तृतीय स्थान प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त Indian Overseas Bank (इंडियन ओवरसीज बैंक), Oriental Insurance Company Limited (ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड) एवं Life Insurance Corporation of India (लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) को शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन समिति के सदस्य सचिव एवं वरिष्ठ प्रबंधक राजभाषा डॉ. अंजनी कुमार पाण्डेय ने किया। सफल आयोजन में प्रबंधक शेखर जोशी एवं भाषाविद जितेंद्र कुमार पाण्डेय का विशेष सहयोग रहा।
5 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *