अम्बेडकर जयंती पर युवाओं को समता का दिया गया संदेश

उत्तर प्रदेश गोंडा
अम्बेडकर जयंती पर संगोष्ठी हुई व रैली निकली, युवाओं को शिक्षा और समता का दिया गया संदेश
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News

गोण्डा। डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में जनपद मुख्यालय स्थित जन शिक्षण संस्थान गोण्डा में “मेरा युवा भारत” गोण्डा (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के तत्वावधान में रैली, भाषण एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाबा साहब के जीवन, विचारों और उनके संघर्षों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक जयदीप ढौंढियाल, विशिष्ट अतिथि ग्रामीण अभ्युदय सेवा समिति के सचिव अयोध्या प्रसाद मिश्रा, एलबीएस डिग्री कॉलेज के प्राध्यापक डॉ. करुणेश दुबे तथा कार्यक्रम अधिकारी अशोक सारस्वत ने डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रभारी विनय श्रीवास्तव ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज में व्याप्त कुरीतियों और अशिक्षा के खिलाफ संघर्ष करते हुए देश को एक मजबूत संविधान प्रदान किया, जो आज भी समानता और न्याय की आधारशिला है।
अपने संबोधन में डॉ. करुणेश दुबे ने बाबा साहब के कथन “एक रोटी कम खाओ, परंतु अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दो” का उल्लेख करते हुए शिक्षा को समाज के विकास की कुंजी बताया। वहीं अशोक सारस्वत ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने पिछड़े वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए आरक्षण व्यवस्था लागू कर सामाजिक न्याय की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किया।
विनय श्रीवास्तव ने “मेरा युवा भारत” के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल उन्हें सही मार्गदर्शन देने की है।
मुख्य अतिथि जयदीप ढौंढियाल ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज को समता और न्याय के मार्ग पर आगे बढ़ाने के लिए आजीवन संघर्ष किया और देश को ऐसा संविधान दिया, जिससे हर वर्ग के विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ।
कार्यक्रम में विजय नारायण तिवारी, जितेन्द्र पाण्डेय, स्वाती श्रीवास्तव, करण सिंह, अर्पित श्रीवास्तव, अखिलेश, रवि, अनामिका सिंह, विपिन सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

10 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *