राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारियों ने नववर्ष पर बीएसए से की मुलाकात
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News
गोंडा। नववर्ष के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों व कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं। प्रतिनिधिमंडल ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बीईओ मुख्यालय आर.के. सिंह, जिला समन्वयक गणेश गुप्ता व प्रेम शंकर सहित स्टेनो नीरज तिवारी, प्रधान सहायक प्रवीन कुमार सिंह, जन्मेजय सिंह, रामभूल वर्मा, मो. शफाक, धर्मेन्द्र, हनुमान तथा कार्यालय के समस्त कर्मचारियों को पुष्पगुच्छ, डायरी और पेन भेंट कर नववर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर महासंघ की ओर से जिला कार्यकारी अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उदयभान वर्मा, संयुक्त महामंत्री आनंद प्रताप सिंह, जिला मंत्री घनश्याम शुक्ला, संयुक्त मंत्री भास्कर दूबे, संतोष कश्यप, ब्लॉक रुपईडीह के अध्यक्ष सूर्य मणि पाण्डेय, ब्लॉक पड़री कृपाल के उपाध्यक्ष चन्द्रशेखर मिश्र तथा जितेन्द्र कुमार तिवारी उपस्थित रहे।
प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए नए वर्ष में बेहतर समन्वय और शैक्षिक गुणवत्ता के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प भी व्यक्त किया।