नए साल के पहले दिन एसपी विनीत जायसवाल ने लोगों को सौंपे उनके खोए फोन

गोंडा
नववर्ष पर पुलिस की सौगात: 171 खोये मोबाइल स्वामियों को लौटाए गए, एसपी विनीत जायसवाल ने सौंपे फोन
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News

गोण्डा। नववर्ष 2026 के अवसर पर गोण्डा पुलिस ने आमजन को बड़ी राहत देते हुए खोये हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाया। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में पुलिस व सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम द्वारा 171 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 37 लाख 62 हजार रुपये बताई जा रही है। बरामद मोबाइल फोन एसपी ने स्वयं मोबाइल स्वामियों को सुपुर्द किए।
पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने बताया कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत एवं अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण में सभी क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में विशेष टीमें गठित की गई थीं। जनपदीय पुलिस व सर्विलांस सेल ने समन्वय स्थापित करते हुए तीन दिवसीय अभियान चलाया और भारत सरकार द्वारा संचालित सीईआईआर (CEIR) पोर्टल की नियमित मॉनीटरिंग की गई।
इस अभियान के दौरान एप्पल, सैमसंग, वीवो, ओप्पो, टेक्नो, रेडमी, वन प्लस समेत विभिन्न कंपनियों के 171 मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद किए गए। जनपद में अब तक कुल 695 खोये हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाए जा चुके हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ चार लाख पच्चीस हजार रुपये आंकी गई है।
अपने खोये हुए मोबाइल पुनः पाकर मोबाइल धारकों के चेहरे पर खुशी दिखी और उन्होंने गोण्डा पुलिस की कार्यशैली की सराहना की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने आमजन से अपील की कि वे अपने मोबाइल में ‘संचार साथी’ एप प्ले-स्टोर से डाउनलोड करें, जिससे भविष्य में मोबाइल खोने की स्थिति में आवश्यक सूचनाएं समय पर प्राप्त हो सकें।
उन्होंने यह भी बताया कि मोबाइल खो जाने पर मोबाइल की बिल या आईएमईआई नंबर, आधार कार्ड एवं पहचान पत्र के साथ अपने नजदीकी थाने पर पहुंचकर सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। मोबाइल मिलने की स्थिति में की गई कार्यवाही की सूचना पंजीकृत मोबाइल नंबर पर उपलब्ध कराई

9 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *