यूटा की रुपईडीह कार्यकारिणी का हुआ गठन,
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News :
गोंडा! शुक्रवार को यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन यूटा की रूपईडीह कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसके अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय कौड़िया द्वितीय में सहायक अध्यापक के रूप में कार्यरत प्रवेश चंद्र तिवारी को सर्वसम्मति से ब्लॉक अध्यक्ष नामित किया गया, नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष श्री तिवारी ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा की उनकी प्राथमिकता शिक्षकों के हित में कार्य करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करना है जल्द हीं कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए आगे की रणनीति बनाई जाएगी, इस अवसर पर जिला संरक्षक हेमंत तिवारी, जिला अध्यक्ष रवि प्रकाश सिंह, उपाध्यक्ष गिरीश पाण्डेय, महामंत्री आत्रेय मिश्रा, कोषाध्यक्ष चंदन सिंह एवं अन्य ब्लॉक के पदाधिकारियों ने बधाई दी, यह जानकारी यूटा के जिला मीडिया प्रभारी अरुण मिश्रा ने दी