शिक्षकों की पदोन्नति को लेकर बीएसए कार्यालय पर गरजे शिक्षक, डीएम को सौंपा ज्ञापन
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र मिश्र के नेतृत्व में हुआ धरना-प्रदर्शन, 7 नवंबर तक पदोन्नति प्रक्रिया पूरी कराने की मांग
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News
गोंडा। शिक्षकों की पदोन्नति की मांग को लेकर सोमवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के आह्वान पर सैकड़ों शिक्षक बीएसए कार्यालय परिसर में एकत्र हुए। महासंघ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र मिश्र के नेतृत्व में शिक्षकों ने धरना-प्रदर्शन कर 7 नवंबर 2026 तक पदोन्नति प्रक्रिया पूरी कराने की मांग उठाई। इस दौरान शिक्षकों ने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद करते हुए जिला अधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
धरना-प्रदर्शन में पदोन्नति संघर्ष समिति के संयोजक सूर्यमणि पाण्डेय, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के मंडलीय महामंत्री गजाधर सिंह, कार्यकारी जिलाध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उदयभान वर्मा, संयुक्त महामंत्री आनंद प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष भास्कर दुबे, सुनील कुमार पाण्डेय, सत्य प्रकाश, जिला मंत्री जितेंद्र कुमार तिवारी और जिला एडिटर राजेंद्र कुमार शुक्ला सहित विभिन्न ब्लॉकों के पदाधिकारी एवं शिक्षक शामिल हुए।
इस अवसर पर कटरा ब्लॉक अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव, पंडरी कृपाल ब्लॉक अध्यक्ष अरुणिमा साही, इटियाथोक ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. रामराज, मंत्री अभय प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष अशोक यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज शर्मा, बेलसर ब्लॉक मंत्री मनोज कुमार शुक्ला, राकेश शुक्ला, रुपईडीह ब्लॉक मंत्री पंकज मिश्र, कटरा ब्लॉक उपाध्यक्ष राजेश सोनी, मो. अहमद, इटियाथोक के संयुक्त मंत्री कृष्ण देव यादव, मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार वर्मा, बेलसर ब्लॉक मीडिया प्रभारी संजय कुमार श्रीवास्तव, ललित मिश्र, अरुण नायर, इंद्रदेव शुक्ला, विनोद पाण्डेय और विवेक कुमार सहित सैकड़ों शिक्षक साथी उपस्थित रहे।
शिक्षकों ने एकजुट होकर पदोन्नति प्रक्रिया शीघ्र पूरी कराने की मांग की और मांग पूरी होने तक अपने संघर्ष को जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।
.
