महिला शक्ति की मिसाल बना पिंक सम्पूर्ण समाधान दिवस

अयोध्या उत्तर प्रदेश गोंडा
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने तहसील करनैलगंज में आयोजित पिंक सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी समस्याए
पिंक सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का शतप्रतिशत समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश-जिलाधिकारी
पिंक सम्पूर्ण समाधान दिवस करनैलगंज में 112 शिकायतों में से 10 का मौके पर ही किया गया निस्तारण
पिंक सम्पूर्ण समाधान दिवस के उपरान्त विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को दिया योजनाओं का लाभ
मिशन शक्ति कार्यक्रम अन्तर्गत कक्षा 12 की छात्रा सृष्टि शुक्ला एक दिवस के लिए बनी सांकेतिक जिलाधिकारी समाधान दिवस में की सुनवाई
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता
Gonda News
गोण्डा । शासन की मंशानुरूप जनसामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं का एक ही स्थल पर निस्तारण कराने के उद्देश्य से जनपद के समस्त तहसीलों में पिंक सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें तहसील करनैलगंज में जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन तथा पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा तथा “मिशन शक्ति” कार्यक्रम अन्तर्गत कक्षा 12 की छात्रा सृष्टि शुक्ला एक दिवस के लिए बनी सांकेतिक जिलाधिकारी ने आये हुये फरियादियों की समस्याओं को सुना तथा शिकायतों का त्वरित एवं समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को प्रेषित किया गया।
जनसुनवाई के दौरान तहसील करनैलगंज में कुल 112 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिसमें से 10 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारित किया गया, शेष 102 प्रार्थना पत्रों को निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत सभी प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करते हुये आख्या समय से तहसील में उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि समाधान दिवस में प्राप्त होने वाले शिकायतों के निस्तारण हेतु टीम गठित किया जाय, तथा टीम द्वारा शिकायत का मौके पर स्थलीय जांच के समय पर दोनों पक्षों को बुलाकर उनकी समस्याओं को सुनकर पूरी गुणवत्ता के साथ निस्तारण करना सुनिश्चित किया जाय।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान उन्होंने कहा कि अवैध अतिक्रमण तथा चकमार्ग के मामले में संयुक्त रूप से राजस्व एवं पुलिस फोर्स की संयुक्त टीम मौके पर भेजकर निस्तारित कराना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि तालाब जमीन की पैमाइश, अवैध कब्जा, चकरोड, नाली, अवैध अतिक्रमण आदि को राजस्व एवं पुलिस फोर्स की संयुक्त टीम के साथ हटवाने का कार्य करें। शिकायतकर्ताओं को मौके पर बुलाएं। उसके आने पर लिखित रूप से उल्लेख करें और निस्तारण के प्रकरण का फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी भी करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण मौके पर जाकर पूरी गुणवत्ता के साथ करें अन्यथा संबंधित विभाग के अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के अंत में जिलाधिकारी ने वहां पर उपस्थित सभी संबंधित विभाग के जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
*तहसील करनैलगंज में जनसुनवाई के दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों मुख्यमंत्री आवास स्वीकृति पत्र, क्षय रोग रोगियों को पोषण पोटली, आयुष्मान भारत के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड के लाभार्थियों को राशन कार्ड, कृषि विभाग के लाभार्थियों को बीज का मिनि किट सहित अन्य विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृत प्रमाण पत्र जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन, पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा तथा एक दिन के लिए बनाई गई सांकेतिक जिलाधिकारी सृष्टि शुक्ला एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के द्वारा वितरित किया गया।*
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संतलाल, उपजिलाधिकारी कर्नलगंज कुमार सत्यम जीत, तहसीलदार करनैलगंज, नायब तहसीलदार अतुल पाल, जिला विकास अधिकारी आदित्य तिवारी, उपनिदेशक कृषि संतोष कुमार द्विवेदी, परियोजना निदेशक डीआरडीए सुशील कुमार पाण्डेय, जिला पंचायत राज अधिकारी जीडी जैन, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार, जिला प्रोवेशन अधिकारी गौरव मिश्रा, एलडीएम विनोद तिवारी, जिला कृषि अधिकारी तथा अन्य विभागों के अधिकारीगण सहित अन्य सभी जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

.

..

 

.

.

.

.

.

.

10 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *