अग्रसेन जयंती समारोह का शानदार आगाज, साइकिल रेस में निमिता सिंघी ने मारी बाजी
बालिकाओं और महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, बैडमिंटन के जूनियर महिला वर्ग में कृति सोमानी व यदन्या अग्रवाल और सीनियर में नुपुर मोदी व सुरभि केडिया विजेता
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News
गोण्डा, संवाददाता। महाराजा श्री अग्रसेन जयंती समारोह का रविवार को साइकिल रेस प्रतियोगिता के साथ शानदार आगाज हुआ। मारवाड़ी युवा मंच गोण्डा शाखा एवं अग्रवाल नवयुवक संघ की ओर से आयोजित चार दिवसीय समारोह के पहले दिन साइकिल रेस के साथ बैडमिंटन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं में बच्चों, युवाओं के साथ बालिकाओं और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों के उत्साह और दर्शकों की मौजूदगी से आयोजन स्थल पर दिनभर उत्सव जैसा माहौल रहा।
साइकिल रेस प्रतियोगिता में अलग-अलग वर्गों में प्रतिभागियों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया। जूनियर बालक वर्ग में आदविक बंसल ने प्रथम, आयुष गोयल ने द्वितीय और नमन अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालिका वर्ग में हर्षिता सिंघई प्रथम, मिसिका केडिया द्वितीय और आशवी महेश्वरी तृतीय रहीं।
सीनियर बालक वर्ग में कार्तिक अग्रवाल ने प्रथम, अविरल पचेरिया ने द्वितीय तथा अक्षत जैन ने तृतीय स्थान हासिल किया। सीनियर बालिका वर्ग में रोली जैन प्रथम, दिव्या अग्रवाल द्वितीय और मोली जैन तृतीय रहीं। वहीं महिला वर्ग की साइकिल रेस में निमिता सिंघी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। प्रिया अग्रवाल द्वितीय और कोमल पचेरिया तृतीय स्थान पर रहीं।
प्रतियोगिता के विजेताओं को आयोजन समिति की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतिभागियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहन मिलता है और उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है।
बैडमिंटन में भी दिखा खिलाड़ियों का उत्साह
उतरौला रोड स्थित नेहरू स्टेडियम हॉल में बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जूनियर और सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया। जूनियर पुरुष वर्ग में कार्तिक अग्रवाल, यथार्थ अग्रवाल, रातुल सिंघल, यश महेश्वरी, सार्थक मोदी, अक्षत अग्रवाल, शौर्य अग्रवाल, अच्युत अग्रवाल, अनंत अग्रवाल, अभ्युदय मोदी, शुभ अग्रवाल, प्रियांशु अग्रवाल, अथर्व गर्ग और धवल शर्मा ने प्रतिभाग किया। वहीं सीनियर पुरुष वर्ग में वरुण मोदी, आदित्य मोदी, श्याम मनोहर अग्रवाल, उमंग अग्रवाल, अमित गर्ग और उमेश शाह ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
जूनियर महिला वर्ग में कृति सोमानी और यदन्या अग्रवाल की जोड़ी विजेता रही, जबकि पहल गोयल और आर्या सिंघल उपविजेता रहीं। इसी तरह सीनियर महिला वर्ग में नुपुर मोदी और सुरभि केडिया विजेता बनीं। रोली पचेरिया और स्वाति सिंघल की जोड़ी ने उपविजेता का स्थान प्राप्त किया।
आयोजकों ने बताया कि अग्रसेन जयंती समारोह के तहत अगले दिनों में भी विभिन्न खेलकूद एवं सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजन का उद्देश्य समाज के बच्चों, युवाओं और महिलाओं को एक मंच प्रदान करने के साथ उनमें खेल, सामाजिक सहभागिता और आपसी सौहार्द की भावना को मजबूत करना है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अग्रवाल नवयुवक संघ के कार्यक्रम संयोजक संजय अग्रवाल, अध्यक्ष चेतन अग्रवाल, महामंत्री विकास जैन, संरक्षक महेश नहारिया, पवन अग्रवाल सीए, अनिल मित्तल, दीपक गर्ग, अजय अग्रवाल, आयुष गोयल, हरीश केडिया तथा मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष राम मनोहर अग्रवाल, मंत्री पवन अग्रवाल, सचिन खेमका, विकास अग्रवाल, अमित मित्तल और अतुल अग्रवाल का योगदान रहा। महिला मंडल की प्रेमलता सिंघल, नीतू गर्ग, सुप्रिया सिंघल, शालिनी अग्रवाल, पुष्पा सिंघल और दीक्षा सिंघल सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

.

प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता 9415120996