12 वर्षों से पदोन्नति का इंतजार, शिक्षकों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर भरी हुंकार
मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपकर पदोन्नति प्रक्रिया शुरू कराने की मांग
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता
Gonda News
गोंडा। पदोन्नति संघर्ष समिति के तत्वावधान में पदोन्नति की मांग को लेकर मंगलवार को शिक्षकों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। जिला संयोजक सूर्यमणि पाण्डेय के नेतृत्व में शिक्षकों ने प्रशासनिक अधिकारी वीरेन्द्र तिवारी को ज्ञापन देकर लंबे समय से लंबित पदोन्नति प्रक्रिया शुरू कराने की मांग की।
शिक्षकों का कहना है कि विभाग में विगत लगभग 12 वर्षों से पदोन्नति नहीं हुई है, जिसके कारण बड़ी संख्या में शिक्षक 10 वर्ष से अधिक समय से एक ही पद पर कार्य करने को विवश हैं। शिक्षकों ने कहा कि एक ओर वरिष्ठ शिक्षक पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर जूनियर स्तर के कई विद्यालय शिक्षकों की कमी के कारण प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में पदोन्नति प्रक्रिया शुरू होने से शिक्षकों को उनके सेवा अधिकार का लाभ मिलने के साथ ही विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर करने में भी मदद मिल सकती है।
ज्ञापन सौंपते समय जिला सह संयोजक उदयभान वर्मा, सुनीता गुप्ता, दीपक श्रीवास्तव, वीरेन्द्र मिश्र, राहुल श्रीवास्तव, अरविंद श्रीवास्तव, आनन्द प्रताप सिंह, अनुपम मिश्रा, सीमा, गुलाम नबी, सुनील कुमार पाण्डेय, जितेन्द्र पाण्डेय, जितेन्द्र कुमार तिवारी, शिवार्चन सिंह, अखिलेश सिंह, अभिषेक तिवारी, सत्येंद्र सिंह, पवन पाण्डेय, रविन्द्र दूबे, अरुण तिवारी, आशीष द्विवेदी, विक्रम सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, अनुराग तिवारी, राकेश शुक्ला, देव प्रकाश कुशवाहा, राजेश सोनी, अभय प्रताप सिंह, देवेंद्र सिंह, कृष्ण गोपाल दरबार, संजय श्रीवास्तव, जेपी यादव, संजय तिवारी, कृपा शंकर, ऋतुराज यादव समेत सैकड़ों पदोन्नति विहीन शिक्षक मौजूद रहे।
प्रशासनिक अधिकारी वीरेन्द्र तिवारी ने शिक्षकों की मांगों को संज्ञान में लेते हुए आश्वासन दिया कि ज्ञापन के माध्यम से उनकी मांग को मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा। शिक्षकों ने कहा कि लंबे समय से लंबित पदोन्नति प्रक्रिया को जल्द शुरू किए जाने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।