युवाओं की ताकत से बनेगी इंडिया गठबंधन की सरकार: शिव कुमार

अयोध्या उत्तर प्रदेश गोंडा
युवाओं की ताकत से यूपी में बनेगी इंडिया गठबंधन की सरकार: कांग्रेस
यूथ कांग्रेस जिला सम्मेलन में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

 

Gonda News
गोण्डा। खोरहंसा बाजार स्थित हाशमी भवन में यूथ कांग्रेस का जिला सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन के संयोजक एवं यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष निजाम हाशमी ने मुख्य अतिथि जिला मीडिया प्रभारी शिव कुमार दुबे तथा शहर अध्यक्ष शाहिद अली कुरेशी का स्वागत किया। इस दौरान आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने और युवाओं को पार्टी से जोड़ने पर जोर दिया गया।
सम्मेलन में यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने तथा कांग्रेस को उत्तर प्रदेश की सत्ता में लाने के लिए समर्पित होकर कार्य करने की अपील की गई।
मुख्य अतिथि शिव कुमार दुबे ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा युवाओं की ताकत के बल पर बड़ी जीत हासिल की है। आज युवाओं को बड़ी संख्या में कांग्रेस से जुड़कर लोकतांत्रिक और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर किसानों, नौजवानों, मजदूरों, श्रमिकों, महिलाओं और छात्रों के विकास तथा उनके अधिकारों के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ते हुए अपने भविष्य को संवारने के साथ देश और समाजहित में कार्य करना चाहिए। यही सच्ची देशभक्ति है।
शहर अध्यक्ष शाहिद अली कुरेशी ने कहा कि राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए देश की जनता मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसी पार्टी है, जो सभी जाति और धर्म के लोगों को साथ लेकर चलती है तथा बिना भेदभाव के प्रत्येक वर्ग को उसके हक और अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष करती रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से देशहित में एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
सम्मेलन के दौरान पार्टी में सक्रिय रूप से कार्य करने की इच्छा जताने वाले कई युवाओं को संगठन में पदाधिकारी की जिम्मेदारी भी सौंपी गई। पदाधिकारियों ने कहा कि आने वाले दिनों में अधिक संख्या में युवाओं को जोड़कर जिले स्तर पर बड़ा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।

12 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *