महर्षि विद्या मंदिर में छात्र परिषद के पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

उत्तर प्रदेश गोंडा
महर्षि विद्या मंदिर में छात्र परिषद के पदाधिकारियों ने ली शपथ
चुनाव के बाद हुआ भव्य शपथ ग्रहण समारोह, छात्र-छात्राओं को सौंपा गया जिम्मेदारियों का दायित्व
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News

गोंडा। महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय समूह की एक इकाई महर्षि विद्या मंदिर, जानकी नगर गोंडा में छात्र परिषद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को उत्साह, उमंग और भव्यता के साथ आयोजित किया गया। विद्यालय में चुनाव प्रक्रिया के बाद चयनित छात्र-छात्राओं को उनके पद एवं दायित्वों की शपथ दिलाई गई। समारोह में विद्यार्थियों ने अनुशासन, जिम्मेदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की परंपरा के अनुरूप ध्यान शिक्षक अमर सिंह यादव एवं ध्यान शिक्षिका श्रीमती पूर्णिमा शुक्ला की सानिध्य में गुरु-पूजा एवं गुरु-वंदना के साथ हुआ। इसके बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य विनय कुमार मिश्रा तथा विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक-शिक्षिकाओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम को विधिवत गति प्रदान की।
इसके पश्चात विद्यालय में चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से चयनित विभिन्न छात्र-छात्राओं के शपथ ग्रहण का क्रम शुरू हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य विनय कुमार मिश्रा ने चयनित सभी पदाधिकारियों को उनके पद की गरिमा बनाए रखते हुए विद्यालय के अनुशासन, शैक्षणिक वातावरण और विभिन्न गतिविधियों को बेहतर बनाने में योगदान देने की शपथ दिलाई।
छात्र परिषद में हेड बॉय के रूप में राजशेखर सिंह तथा हेड गर्ल के रूप में श्रेया मिश्रा ने शपथ ग्रहण की। वहीं अनुशासन प्रमुख के रूप में अनुभव शुक्ला एवं अनुष्का सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई। को-करीकुलर एक्टिविटी प्रमुख के रूप में शिवांश पाठक एवं गीतांजलि ओझा ने शपथ ली।
इसी क्रम में खेल प्रमुख के रूप में सूर्य देव सिंह एवं वह भूमि शर्मा ने अपने दायित्वों की शपथ ग्रहण की। नारायण हाउस प्रमुख के रूप में प्रशांत पांडे तथा सहायक प्रमुख के रूप में समृद्धि मिश्रा ने शपथ ली। वशिष्ठ हाउस प्रमुख के रूप में आख्या जायसवाल एवं शांभवी मिश्रा ने जिम्मेदारी संभाली।
वहीं पराशर हाउस प्रमुख के रूप में धनश्री सिंह तथा सहायक प्रमुख के रूप में वैष्णवी श्रीवास्तव ने शपथ ग्रहण की। व्यास हाउस प्रमुख के रूप में राजवीर यादव एवं सहायक प्रमुख के रूप में स्वाति शुक्ला ने शपथ ली।
समारोह के दौरान विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिकाओं क्लस्टर-1 की सीसीए इंचार्ज श्रीमती नलिनी बाजपेई एवं श्रीमती लतिका पाठक के योगदान की भी सराहना की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य विनय कुमार मिश्रा ने सभी नवनिर्वाचित छात्र-छात्राओं को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, लगन और परिश्रम के साथ करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि छात्र परिषद विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, जिम्मेदारी और टीम भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। पदाधिकारी विद्यालय की गरिमा को बनाए रखते हुए अपने साथियों के लिए प्रेरणास्रोत बनें और सौंपे गए दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें।
प्रधानाचार्य ने सभी पदाधिकारियों को निरंतर आगे बढ़ते रहने के लिए हृदय से आशीर्वाद दिया। समारोह में उपस्थित सभी लोगों के प्रति उन्होंने आभार व्यक्त किया। गुरु-वंदना से शुरू हुआ यह कार्यक्रम छात्र-छात्राओं में नई ऊर्जा और नेतृत्व की भावना का संचार करते हुए उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

6 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *