डिजिटल युग में पत्रकारिता चुनौतीपूर्ण, बिना पुष्टि वायरल खबरों से बचें

अयोध्या उत्तर प्रदेश गोंडा
डिजिटल युग में पत्रकारिता बनी चुनौती, बिना पुष्टि वायरल खबरों से बचें : कपिल देव तिवारी
अखिल भारतीय पत्रकार संघ की गोंडा इकाई की बैठक में पत्रकारिता की जिम्मेदारियों पर मंथन
पीत पत्रकारिता से दूर रहने का आह्वान
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News

गोंडा। डिजिटल और सोशल मीडिया के दौर में पत्रकारिता की जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं। तेजी से वायरल हो रही सूचनाओं की बिना पुष्टि खबर प्रकाशित करने से बचना चाहिए। सनसनीखेज खबरों के बजाय तथ्यों की प्रमाणिकता और जनहित को प्राथमिकता देना पत्रकार का दायित्व है। यह बात अखिल भारतीय पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष कपिल देव तिवारी ने गोंडा में आयोजित संगठन की बैठक में कही।
सिंचाई विभाग के डाक बंगले में अखिल भारतीय पत्रकार संघ की गोंडा इकाई की सामान्य बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष कपिल देव तिवारी मुख्य अतिथि, प्रदेश सचिव पवन जायसवाल विशिष्ट अतिथि तथा गोंडा इकाई के संरक्षक राकेश सिंह विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष रईस अहमद और महामंत्री विनीत श्रीवास्तव समेत स्थानीय पदाधिकारियों ने अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया।
पत्रकारिता समाज की आवाज और लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष कपिल देव तिवारी ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज और शासन के बीच महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। आज के डिजिटल युग में पत्रकारिता करना बड़ी चुनौती है। सोशल मीडिया और तेज रफ्तार सूचना के दौर में पत्रकारों को भ्रामक और वायरल तथ्यों की बिना पुष्टि खबरें प्रसारित करने से बचना चाहिए।
उन्होंने कहा कि पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज का दर्पण और जनता की आवाज है। एक सच्चे पत्रकार की कलम न तो झुकनी चाहिए और न बिकनी चाहिए। सत्य को सामने लाना पत्रकारिता का मूल धर्म है।
सामाजिक न्याय के लिए निर्भीक हो लेखनी
बैठक की अध्यक्षता कर रहे संरक्षक राकेश सिंह ने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय के लिए पत्रकारों की कलम न रुकनी चाहिए, न भटकनी चाहिए और न बिकनी चाहिए। समाज पत्रकार को एक दीपक की तरह देखता है, इसलिए पत्रकार की लेखनी में धीरता और गंभीरता का संतुलन जरूरी है।
जिलाध्यक्ष रईस अहमद ने कहा कि सार्थक पत्रकारिता का उद्देश्य शासन, प्रशासन और समाज के बीच महत्वपूर्ण कड़ी की भूमिका निभाना होना चाहिए। पत्रकारों को गरीब, कमजोर और पीड़ित लोगों की आवाज बनकर सामाजिक न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि संगठन के माध्यम से जनपद के पीड़ित पत्रकारों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाकर न्याय दिलाने का प्रयास किया जाता रहा है। उन्होंने पत्रकारों से पीत पत्रकारिता से बचने की अपील की।

पत्रकार की सबसे बड़ी ताकत उसकी कलम

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार की असली ताकत उसकी कलम, सत्य के प्रति निष्ठा और निर्भीकता में होती है। पत्रकार समाज की आवाज बनकर सत्ता और प्रभावशाली लोगों के सामने सच रखने का काम करता है। उसके पास कोई भौतिक हथियार नहीं होता, बल्कि नैतिक बल और जनहित का समर्थन ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है।
बैठक का संचालन जिला इकाई के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अतुल श्रीवास्तव ने किया। अंत में अध्यक्ष की अनुमति से महामंत्री विनीत श्रीवास्तव ने संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों को दो लाख रुपये के दुर्घटना बीमा से संबंधित पत्र एवं परिचय पत्र वितरित किए। इसके बाद सभी का आभार व्यक्त करते हुए बैठक के समापन की घोषणा की गई।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष संजय प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष रेहान रजा शाह, जिला सचिव एसएन यादव, जिला सचिव पंकज भारतीय, सह संगठन मंत्री सरोज मौर्य, तहसील अध्यक्ष सरवन कुमार, तहसील अध्यक्ष मोहम्मद शोएब अख्तर, जावेद अहमद, दिनेश श्रीवास्तव, फहीम, राजा अली, रियाजुद्दीन, दिवाकर विक्रम सिंह, लव कुश वर्मा, रामजन्म तिवारी, अता मोहम्मद गाजी, गौरव यादव, संतोष कोहली, अमित वर्मा, एसपी गुप्ता, प्रमोद पाठक समेत कई दर्जन पत्रकार मौजूद रहे।

6 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *