दीक्षारंभ कार्यक्रम में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का हुआ भव्य स्वागत, उच्च शिक्षा व करियर के दिए गए मार्गदर्शन
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News
गोंडा। श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज, गोंडा में विज्ञान संकाय सहित विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए गुरुवार को ‘दीक्षारंभ’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नए विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, विभिन्न विभागों, अध्ययन विषयों तथा उपलब्ध सुविधाओं से परिचित कराते हुए उनके उज्ज्वल शैक्षणिक भविष्य की मजबूत नींव रखना रहा
प्रभारी प्राचार्य प्रो. जितेंद्र सिंह के निर्देशानुसार तथा प्रवेश समिति के प्रभारी प्रो. संजय पांडे के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में गणित, जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, बीबीए, बीसीए एवं कृषि संकाय के नवप्रवेशित विद्यार्थियों का गर्मजोशी से स्वागत किया ग
इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. संजय पांडे, प्रो. अरविंद कुमार शर्मा, डॉ. रेखा शर्मा, डॉ. संतोष श्रीवास्तव, डॉ. पुष्यमित्र मिश्रा, डॉ. शैलजा सिंह, डॉ. अभय द्विवेदी तथा डॉ. घनश्याम द्विवेदी सहित सभी विभागों के प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों को अपने-अपने विषयों की उपयोगिता, उच्च शिक्षा की संभावनाओं, रोजगार के अवसरों तथा बदलते समय में विषयों की प्रासंगिकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी
प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों को महाविद्यालय की अनुशासन व्यवस्था, शैक्षणिक वातावरण, आधुनिक प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय एवं अन्य सुविधाओं से भी अवगत कराया। साथ ही नियमित अध्ययन, अनुसंधान, नवाचार और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित करते हुए उन्हें उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों का लक्ष्य निर्धारित करने का संदेश दि
कार्यक्रम के अंत में नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने दीक्षारंभ कार्यक्रम को ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं उपयोगी बताते हुए महाविद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के माध्यम से नए विद्यार्थियों में उत्साह, आत्मविश्वास और महाविद्यालय के प्रति अपनत्व की भावना का संचार हु ndआ।या।।या।।
गोंडा। श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज, गोंडा में विज्ञान संकाय सहित विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए गुरुवार को ‘दीक्षारंभ’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नए विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, विभिन्न विभागों, अध्ययन विषयों तथा उपलब्ध सुविधाओं से परिचित कराते हुए उनके उज्ज्वल शैक्षणिक भविष्य की मजबूत नींव रखना रहा।
प्रभारी प्राचार्य प्रो. जितेंद्र सिंह के निर्देशानुसार तथा प्रवेश समिति के प्रभारी प्रो. संजय पांडे के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में गणित, जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, बीबीए, बीसीए एवं कृषि संकाय के नवप्रवेशित विद्यार्थियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. संजय पांडे, प्रो. अरविंद कुमार शर्मा, डॉ. रेखा शर्मा, डॉ. संतोष श्रीवास्तव, डॉ. पुष्यमित्र मिश्रा, डॉ. शैलजा सिंह, डॉ. अभय द्विवेदी तथा डॉ. घनश्याम द्विवेदी सहित सभी विभागों के प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों को अपने-अपने विषयों की उपयोगिता, उच्च शिक्षा की संभावनाओं, रोजगार के अवसरों तथा बदलते समय में विषयों की प्रासंगिकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों को महाविद्यालय की अनुशासन व्यवस्था, शैक्षणिक वातावरण, आधुनिक प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय एवं अन्य सुविधाओं से भी अवगत कराया। साथ ही नियमित अध्ययन, अनुसंधान, नवाचार और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित करते हुए उन्हें उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों का लक्ष्य निर्धारित करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने दीक्षारंभ कार्यक्रम को ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं उपयोगी बताते हुए महाविद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के माध्यम से नए विद्यार्थियों में उत्साह, आत्मविश्वास और महाविद्यालय के प्रति अपनत्व की भावना का संचार हुआ।