मानव उत्थान सेवा समिति ने 150 स्कूली बच्चों में बांटी स्टेशनरी किट

अयोध्या उत्तर प्रदेश गोंडा
मानव उत्थान सेवा समिति ने 150 बच्चों को बांटी स्टेशनरी किट
मिशन एजुकेशन के तहत कॉपी, पेन, पेंसिल व ज्योमेट्री बॉक्स पाकर खिले बच्चों के चेहरे
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News

*गोण्डा/छपिया। मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से संचालित मिशन एजुकेशन कार्यक्रम के तहत शनिवार को शिक्षा क्षेत्र छपिया के प्राथमिक विद्यालय वीरपुर (प्रथम) में 150 बच्चों को निःशुल्क स्टेशनरी किट एवं लेखन सामग्री वितरित की गई। कॉपी, पेन, पेंसिल, रबर, कटर और ज्योमेट्री बॉक्स पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

मानव उत्थान सेवा समिति के संस्थापक सतपाल महाराज की प्रेरणा से संचालित कार्यक्रम का आयोजन श्री हंस ज्ञान आश्रम गोण्डा की प्रभारी महात्मा अगोचरा बाई एवं महात्मा मर्यादा बाई के मार्गदर्शन में बभनान शाखा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर महात्मा अगोचरा बाई एवं महात्मा मर्यादा बाई ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बच्चे अच्छी शिक्षा प्राप्त कर डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक और देश के सच्चे सिपाही बनें। उन्होंने बच्चों को भौतिक ज्ञान के साथ अच्छे संस्कार एवं आध्यात्मिक ज्ञान को भी जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी।

उन्होंने कहा कि मनुष्य के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ नैतिक और आध्यात्मिक मूल्यों का होना भी आवश्यक है। अच्छे संस्कार और आध्यात्मिक ज्ञान व्यक्ति को महान बनाते हैं। उन्होंने बच्चों से ईश्वर का स्मरण करने और जीवन में सदैव अच्छे कार्य करने का आह्वान किया।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक राधेश्याम वर्मा ने बच्चों के लिए उपयोगी स्टेशनरी सामग्री उपलब्ध कराने पर मानव उत्थान सेवा समिति के संस्थापक सतपाल महाराज, श्री हंस ज्ञान आश्रम गोण्डा की प्रभारी महात्माओं एवं कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में घनश्याम गुप्ता, उमेश प्रजापति (उपमा कम्प्यूटर), साधुशरण, राम प्रताप वर्मा, श्याम सुन्दर वर्मा, लक्ष्मी, शबनम बानो, शालू, सन्तोष वर्मा, अभिमन्यु, सुभाष, अमन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

10 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *