बड़गांव और पूरे शिवाबख्तावर क्षेत्र में एक घण्टे बुधवार को नहीं रहेगी बिजली

उत्तर प्रदेश गोंडा

33 केवी मेन बसबार के अनुरक्षण के चलते 29 जुलाई को एक घंटे बाधित रहेगी कई फीडरों की बिजली आपूर्ति

प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News

गोण्डा। उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीपीटीसीएल) के 220 केवी विद्युत उपकेंद्र, गोण्डा में 33 केवी मेन बसबार सेक्शन-प्रथम के आवश्यक अनुरक्षण कार्य के चलते 29 जुलाई 2026 (बुधवार) को प्रातः 7:30 बजे से 8:30 बजे तक विभिन्न 33 केवी पोषकों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अनुरक्षण कार्य के दौरान 220 केवी उपकेंद्र गोण्डा से निर्गत 33 केवी एनडीआर, 33 केवी इंडस्ट्री, 33 केवी पुरेशिवाबक्शावर, 10 एमवीए परिवर्तक-द्वितीय तथा 33 केवी बड़गांव फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

विद्युत विभाग ने बताया कि यह कार्य विद्युत तंत्र की बेहतर कार्यक्षमता एवं निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इस दौरान संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को लगभग एक घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहने की संभावना है।

अधिशासी अभियंता, विद्युत पारेषण खंड, गोण्डा ने सभी विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि अनुरक्षण अवधि के दौरान धैर्य एवं सहयोग बनाए रखें। विभाग ने असुविधा के लिए खेद भी व्यक्त किया है।

5 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *