ब्रिज कोर्स की अनिवार्यता के कारण ऐसे शिक्षकों को जनगणना से मुक्ति की मांग

उत्तर प्रदेश गोंडा
ब्रिज कोर्स अनिवार्यता के चलते बीएड शिक्षकों को जनगणना कार्य से मुक्त करने की मांग
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News

गोंडा। बीएड योग्यताधारी शिक्षकों को अनिवार्य रूप से ब्रिज कोर्स में शामिल किए जाने के कारण जनगणना कार्य से मुक्त रखने की मांग को लेकर सोमवार को शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मुलाकात कर मांगपत्र सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि वर्तमान में बीएड योग्यताधारी शिक्षक ब्रिज कोर्स की अनिवार्य प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। ऐसे में उन पर अतिरिक्त रूप से जनगणना कार्य का दायित्व डालने से शैक्षणिक कार्य और प्रशिक्षण दोनों प्रभावित होंगे। शिक्षकों ने मांग की कि ब्रिज कोर्स पूर्ण होने तक उन्हें जनगणना कार्य से मुक्त रखा जाए, ताकि वे प्रशिक्षण को सुचारु रूप से पूरा कर सकें।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए समस्याओं के निस्तारण के लिए सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में जनपदीय जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह, सतीश पाण्डेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुजेहना रज्जन लाल, संगठन मंत्री मुजेहना राजकुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
शिक्षकों ने कहा कि संगठन सदैव शिक्षक हितों की रक्षा के लिए संघर्षरत रहेगा और शिक्षकों की समस्याओं को प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाने का कार्य करता रहेगा।

2 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *