डीपीओ कार्यालय में विभागीय योजनाओं की मैराथन समीक्षा, डीपीओ संजय कुमार ने दिए समयबद्ध लक्ष्य पूर्ति के निर्देश
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News
गोण्डा। जिला कार्यक्रम अधिकारी (बाल विकास) कार्यालय, गोण्डा में मंगलवार को विभागीय योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी दुर्गेश गुप्ता ने की। बैठक तीन पालियों में आयोजित हुई, जिसमें जनपद के सभी विकास खंडों की मुख्य सेविकाओं एवं सुपरवाइजरों ने प्रतिभाग कर अपनी-अपनी परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।
बैठक में संभव अभियान-2026, सीएम डैशबोर्ड, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में आरओ (RO) जलापूर्ति, पोषण संबंधी गतिविधियों तथा अन्य विभागीय योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। डीपीओ संजय कुमार ने सभी अधिकारियों एवं सुपरवाइजरों को निर्देश दिए कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक समय से पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि विभागीय कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी तथा लंबित कार्यों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। सीडीपीओ दुर्गेश गुप्ता ने भी परियोजनावार समीक्षा करते हुए फील्ड स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग, गुणवत्तापूर्ण कार्य और लक्ष्य समय से पूर्ण करने पर विशेष बल दिया।
बैठक में बभनजोत परियोजना से सोनम, आरती देवी, निधि पाण्डेय, प्रियंका, रुचि, कुमारी प्रीति भारती एवं सरोज सिंह, छपिया से मीनाक्षी सोनी, अनुपम मिश्रा, रंजना सिंह एवं इन्द्रावती, करनैलगंज से कलावती, दुर्गेश कुमारी, नीलम सिंह, विभा वर्मा एवं रीता यादव, कटरा बाजार से इबरत बेगम, मंजू मौर्या, निधि वर्मा, गरिमा त्रिपाठी एवं पुष्पा देवी, नवाबगंज से दिपाली सिंह, मोहिनी मौर्या, ज्योति सिंह, प्रीति सिंह, मिताली सिंह एवं मीना उपाध्याय, रूपईडीह से सुमिता वर्मा, सुषमा, सरिता देवी, किरण देवी, प्रतिभा सिंह, नीलू एवं दीपाली मिश्रा, वजीरगंज से बबली रावत, रेखा मौर्या, ज्योत्सना, संयोगिता यादव एवं सुप्रिया तथा मनकापुर से ललित कुमारी, शमा परवीन, मानसी शुक्ला, सुनीता सिंह एवं निशि द्विवेदी ने प्रतिभाग किया।
बेलसर से प्रज्ञा दुबे, सरिता पासवान एवं कोमल श्रीवास्तव, नगर परियोजना से दिव्या पाठक, अंशुमा तिवारी, नेहा परवीन, शिवांगी, मोनिका नायक एवं सुशीला सिंह, हलधरमऊ से शाइली, मनीषा अवस्थी, उपासना तिवारी, रचना देसवाल एवं सुषमा, इटियाथोक से शिवानी साहू, ज्योति वर्मा, दीपा यादव एवं हेमलता तिवारी, झंझरी से तस्मिया, प्रीति पाण्डेय, रीना देवी, शकुंतला देवी, सोनी तिवारी एवं कुमारी सरिता, मुजेहना से नम्रता शुक्ला, दीपिका पाण्डेय, पिंकी सिंह, रेखा, अंकिता श्रीवास्तव एवं गरिमा राजन, पंडरी कृपाल से प्रियंका वर्मा, गीता विश्वकर्मा, प्रियंका मिश्रा एवं लक्ष्मी यादव, परसपुर से आरती गौतम, साधना साहू, तृप्ति पाण्डेय, प्रियंका भारती एवं सुमन गौतम तथा तरबगंज से प्रीति आनंद, रिम्पी सिंह एवं उर्मिला देवी ने बैठक में भाग लेकर विभागीय योजनाओं की प्रगति से अधिकारियों को अवगत कराया।
बैठक के अंत में डीपीओ संजय कुमार ने सभी परियोजनाओं की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी सीडीपीओ, मुख्य सेविकाओं एवं सुपरवाइजरों से टीम भावना के साथ कार्य करते हुए आंगनबाड़ी सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने तथा प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाने का आह्वान किया।
Post Views: 166