पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि

अयोध्या उत्तर प्रदेश गोंडा
पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News

गोंडा। देश के पूर्व राष्ट्रपति, महान वैज्ञानिक एवं ‘मिसाइल मैन’ के नाम से विख्यात डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने डॉ. कलाम के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी तथा उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान को स्मरण किया।

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का संपूर्ण जीवन सादगी, ईमानदारी, राष्ट्रभक्ति और वैज्ञानिक सोच का प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने देश को आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत का सपना दिखाया और युवाओं को शिक्षा, नवाचार तथा कड़ी मेहनत के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए सदैव प्रेरित किया। उनके आदर्श और विचार आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव मार्गदर्शक बने रहेंगे।

जिला मीडिया प्रभारी शिव कुमार दुबे ने कहा कि डॉ. कलाम केवल एक महान वैज्ञानिक और राष्ट्रपति ही नहीं, बल्कि करोड़ों युवाओं के प्रेरणास्रोत थे। उनका जीवन संदेश देता है कि कठिन परिश्रम, ज्ञान और दृढ़ संकल्प के बल पर कोई भी व्यक्ति देश और समाज के लिए असाधारण योगदान दे सकता है। उनके आदर्शों को अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से जिला मीडिया प्रभारी शिव कुमार दुबे, शुक्ला प्रसाद शुक्ला, हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, सलीम कुरैशी, शिवम सिंह, राज कुमार विश्वकर्मा, सुधीर गौतम, प्रियांशु सिंह, हनुमंत वर्मा, राजेंद्र कुरील, राधेश्याम सोनकर, माधव राज गौतम, विवेक वर्मा, संजीव कन्नौजिया, जीतेश शर्मा, पंकज भारती, संतोष सिंह, संत राम मौर्य सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

8 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *