वजीरगंज में पशुओं का टीका लगाने उतरी पशुपालन विभाग की टीम

उत्तर प्रदेश गोंडा
45 दिनों तक चलेगा पशुओं का निःशुल्क टीकाकरण अभियान, 75 ग्राम पंचायतों में तीन टीमें तैनात
शिवपूजन पांडे, वजीरगंज

वजीरगंज (गोंडा)। पशुओं को खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) जैसे संक्रामक रोगों से सुरक्षित रखने के लिए विकासखंड वजीरगंज में 45 दिवसीय निःशुल्क टीकाकरण अभियान का शुभारंभ कर दिया गया है। अभियान के तहत क्षेत्र की 75 ग्राम पंचायतों में पशुओं का टीकाकरण किया जाएगा, जिसके लिए विभाग ने तीन विशेष टीमें गठित की हैं।

वजीरगंज के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विजय बहादुर वर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान पशुपालकों के घर-घर पहुंचकर गाय, भैंस एवं अन्य पशुओं का निःशुल्क टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पिपरी पशु चिकित्सा उपकेंद्र क्षेत्र में अभियान की निगरानी डॉ. पूजा आर्य करेंगी, जबकि अन्य ग्राम पंचायतों का पर्यवेक्षण वह स्वयं करेंगे।

उन्होंने सभी पशुपालकों से अपील की कि वे अपने पशुओं का समय पर टीकाकरण कराकर उन्हें संक्रामक बीमारियों से सुरक्षित रखें तथा विभागीय टीमों का पूरा सहयोग करें।

अभियान के पहले दिन बुधवार को 205 पशुओं का सफलतापूर्वक टीकाकरण किया गया। टीकाकरण दल में पशुधन प्रसार अधिकारी दिनेश निषाद, डॉ. विनय मिश्र, बजरंगी यादव, अमरनाथ, विनोद पांडेय, साहबूदीन तथा धर्मेंद्र सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

चित्र परिचय: वजीरगंज क्षेत्र में पशुओं का निःशुल्क टीकाकरण करते पशु चिकित्सा विभाग की टीम

7 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *