महर्षि विद्या मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ कर दिया धार्मिक संस्कारों का संदेश

उत्तर प्रदेश अयोध्या गोंडा गोरखपुर
महर्षि विद्या मंदिर में पांच बार हुआ हनुमान चालीसा पाठ, सकारात्मक चेतना और संस्कारों का दिया संदेश
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News

गोंडा, 21 जुलाई। महर्षि शिक्षा संस्थान की इकाई महर्षि विद्या मंदिर, गोंडा में राष्ट्रीय कार्यालय के निर्देशानुसार मंगलवार को विद्यालय परिसर में पांच बार सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सकारात्मक सोच, आध्यात्मिक चेतना तथा नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, गुरु-पूजन एवं गुरु-वंदना के साथ हुआ। इसके बाद विद्यालय के ध्यान कक्ष में शिक्षक-शिक्षिकाओं, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों तथा विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने एक साथ पांच बार हनुमान चालीसा का सस्वर पाठ किया। पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और उपस्थित लोगों ने श्रद्धापूर्वक आयोजन में सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विनय कुमार मिश्र ने कहा कि भगवान श्रीहनुमान शक्ति, सेवा, समर्पण और निस्वार्थ कर्म के प्रतीक हैं। उन्होंने उपस्थित शिक्षकों, कर्मचारियों एवं समाज के लोगों से आह्वान किया कि वे श्रीहनुमान के आदर्शों और उनके जीवन मूल्यों को अपने आचरण में उतारें। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच, अनुशासन और सेवा भाव ही समाज को सशक्त बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम हैं।
प्रधानाचार्य ने यह भी कामना की कि भगवान श्रीहनुमान सभी लोगों को सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और आत्मबल प्रदान करें तथा समाज में आपसी सद्भाव और भाईचारे की भावना निरंतर मजबूत होती रहे।
कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं के बीच भगवान श्रीहनुमान का प्रसाद वितरित किया गया। सभी ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे आध्यात्मिक एवं सामाजिक दृष्टि से अत्यंत प्रेरणादायी बताया।
कार्यक्रम के सफल संचालन एवं समन्वय में श्रीमती नलिनी बाजपेई (माजा कार्यक्रम समन्वयक), श्रीमती ललितिका पाठक, श्रीमती ज्योति मिश्रा, श्रीमती पूजा पाठक, श्रीमती पूर्णिमा शुक्ला तथा श्री अमर सिंह यादव सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। विद्यालय प्रशासन ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रेरक एवं संस्कारपरक आयोजनों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।

6 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *