बीईओ से बिना मिले संघ ने रखा निंदा प्रस्ताव, होगी कार्रवाई
शिवपूजन पांडे, वजीरगंज,

Gonda News
खण्ड शिक्षा अधिकारी से बिना वार्ता किए प्राथमिक शिक्षक संघ के शिक्षकों ने बीईओ के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पेश कर दिया। बीईओ श्रवण कुमार तिवारी ने बताया कि शिक्षक संघ के या अन्य एक भी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपनी समस्या या कोई प्रस्ताव मिलकर नहीं रखा जिससे शिक्षकों की समस्याओं की जानकारी मिल सके, ऐसे में शिक्षकों के लिए अनुशासनहीनता के दृष्टिगत देखा जा रहा है, उन्होंने ऐसे शिक्षकों पर कार्रवाई करने की भी बात कही। विभाग ऐसे मामलों में बिना अनुमति कार्य बहिष्कार करने या कार्यालय में दबाव बनाने वाले शिक्षकों को नोटिस जारी कर वेतन कटौती व निलंबन जैसी अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगा। बीईओ ने कहा कि संगठन के पदाधिकारियों ने शिक्षण कार्य कम और नेतागीरी ज्यादा करते हैं। उन्होंने कहा कि बीईओ को सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की समस्याओं से अवगत होकर अनवरत निराकरण किया जा रहा है लेकिन समस्याओं पर चर्चा किए बिना संघ का इस तरह मनमाफिक निंदा प्रस्ताव रखना अनुशासनहीनता बताया। वहीं संगठन के पदाधिकारियों ने खण्ड शिक्षा अधिकारी के आरोप को सिरे से खारिज करते हुए इसे धमकाने और बहानेबाजी करने का कार्य बताया है।