विद्यालय समय परिवर्तन की मांग को लेकर शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन
भीषण गर्मी और हीट वेव से बच्चों को राहत दिलाने के लिए सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक विद्यालय संचालन की उठाई मांग
प्रदीप मिश्रा, चीफ रिपोर्टर

Gonda News
गोण्डा। जनपद में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, उमस और हीट वेव के प्रकोप को देखते हुए राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी वीरेंद्र कुमार तिवारी को सौंपकर विद्यालयों के समय में तत्काल परिवर्तन किए जाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि वर्तमान मौसम परिस्थितियों में विद्यालय आने वाले बच्चों और शिक्षकों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है, जिससे उन्हें अनेक प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ज्ञापन में मांग की गई कि विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जनपद के सभी विद्यालयों का संचालन प्रातः 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक किया जाए। महासंघ के पदाधिकारियों ने बताया कि लगातार बढ़ते तापमान, उमस और हीट वेव के कारण छोटे बच्चों को विद्यालय आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में समय परिवर्तन अत्यंत आवश्यक हो गया है।
प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि मौसम विभाग द्वारा भीषण गर्मी को लेकर लगातार चेतावनी जारी की जा रही है। ऐसे में बच्चों को गर्मी से बचाने के लिए समय रहते प्रभावी कदम उठाना जरूरी है। प्रशासनिक अधिकारी वीरेंद्र कुमार तिवारी ने प्रतिनिधिमंडल की मांग को गंभीरता से सुनते हुए त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
ज्ञापन सौंपने वालों में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष उदय भान वर्मा, संयुक्त महामंत्री आनंद प्रताप सिंह, संयुक्त मंत्री संतोष कश्यप, ब्लॉक कटरा के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव, ब्लॉक बेलसर के उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार पांडेय, जितेंद्र कुमार तिवारी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे। शिक्षकों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन विद्यार्थियों के हित में शीघ्र ही विद्यालय समय परिवर्तन का निर्णय