गोंडा में 12.46 लाख रुपये की कोडीन सिरप की बड़ी खेप बरामद, आयुर्वेदिक दवा फर्म पर कार्रवाई
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता
Gonda News
गोंडा। जिले में ड्रग विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में कोडीन सिरप की खेप बरामद की है। नोएडा से गोंडा पहुंची इस खेप को महादेवा क्रॉसिंग के पास स्थित एक कोरियर सेंटर से कब्जे में लिया गया। बरामद सिरप की अनुमानित कीमत करीब 12.46 लाख रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई के बाद संबंधित दवा फर्म के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार, ड्रग विभाग को सूचना मिली थी कि नोएडा से प्रतिबंधित कोडीन युक्त सिरप की बड़ी खेप गोंडा लाई गई है। सूचना पर ड्रग इंस्पेक्टर सुमित वर्मा और नगर कोतवाली पुलिस ने शनिवार देर रात महादेवा क्रॉसिंग स्थित एक कोरियर सेंटर पर छापेमारी की। टीम ने मौके से 132 पेटियों में रखी 19,790 शीशियां बरामद कीं।
जांच में सामने आया कि यह खेप शहर के आर्यनगर स्थित गायत्री फार्मा के नाम मंगाई गई थी। बरामदगी के बाद फिलहाल सिरप को कोरियर सेंटर संचालक की सुपुर्दगी में रखा गया है। ड्रग विभाग ने गायत्री फार्म के खिलाफ फॉर्म-15 के तहत कार्रवाई करते हुए दवा की खरीद और बिक्री से संबंधित सभी अभिलेख और विस्तृत विवरण तलब किया है।
विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक मांगी गई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई जाती, तब तक फर्म की खरीद-बिक्री पर रोक रहेगी। कार्रवाई के बाद आर्यनगर स्थित गायत्री फार्म बंद मिला।
ड्रग विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कोडीन युक्त सिरप की बिक्री और वितरण को लेकर नियमानुसार जांच की जा रही है। दस्तावेजों की पड़ताल के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से जिले के मेडिकल कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ