गोंडा में दो अधिकारी बने राज्य कर अधिकारी, विभाग में खुशी की लहर
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News
गोंडा। राज्य कर विभाग उत्तर प्रदेश में हुई व्यापक विभागीय पदोन्नति के तहत देवीपाटन मंडल के जनपद गोंडा में कार्यरत दो अधिकारियों को राज्य कर अधिकारी पद पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नति प्राप्त अधिकारियों में आलोक कुमार श्रीवास्तव (जोनल उपाध्यक्ष, मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन) एवं हृदय नारायण मिश्रा शामिल हैं।
दोनों नवपदोन्नत अधिकारियों ने संयुक्त आयुक्त (कार्यपालक) राज्य कर, गोंडा संभाग गोंडा के एम० मिश्रा के समक्ष अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं।
उत्तर प्रदेश वाणिज्य कर मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी दोनों अधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। इस दौरान मनीष कुमार श्रीवास्तव, राजेश गुप्ता, अंजनी नंदन शरण शर्मा, हयात उल्ला, अजय कुमार श्रीवास्तव, चन्द्रपाल, धर्मराज, संजय सोनी, विकास तिवारी, चंदन, अविनीश बाजपेयी, सुधांशु सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
विभागीय कर्मचारियों ने कहा कि अधिकारियों की पदोन्नति से विभागीय कार्यों में और अधिक गति आएगी तथा राजस्व संबंधी कार्यों के निष्पादन को मजबूती मिलेगी। पदोन्नति की घोषणा के बाद विभाग में खुशी का माहौल देखा गया।