सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ समारोहपूर्वक सम्मान

उत्तर प्रदेश गोंडा
सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ समारोहपूर्वक सम्मान, शिक्षा जगत में उनकी सेवाओं को किया नमन
बीएसए अमित कुमार सिंह ने किया सम्मानित
उत्तर प्रदेशीय पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ झंझरी इकाई ने जिला पंचायत सभागार में किया भव्य सम्मान समारोह का आयोजन, सेवानिवृत्त शिक्षकों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News :

गोण्डा। उत्तर प्रदेशीय पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ गोण्डा की झंझरी इकाई द्वारा सोमवार को जिला पंचायत सभागार में सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षक नेताओं एवं बड़ी संख्या में शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह में सत्र 2025-26 में झंझरी विकासखंड से सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों को अंगवस्त्र एवं मोमेंटो भेंट कर उनके दीर्घकालीन शैक्षिक योगदान का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय राम खेलावन सिंह एवं खंड शिक्षा अधिकारी झंझरी उपेंद्र त्रिपाठी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं शिक्षकों के सम्मान के साथ किया गया।
समारोह में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीर विक्रम सिंह, प्रांतीय कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह, सुधा सिंह, मालती सिंह, रेखा सिंह, जयदेवी सिंह, मुन्नी सिंह बिसेन, उमा सिंह, शारदा प्रताप सिंह, जगदीश प्रसाद ओझा, काशफ़ा बानो, फखरुद्दीन, नीलम त्रिपाठी एवं बिन्दुवती मिश्रा को सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करते समय सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और उपस्थित शिक्षकों ने उनके योगदान को याद करते हुए भावुक क्षण साझा किए।
खंड शिक्षा अधिकारी झंझरी उपेंद्र त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, बल्कि वह जीवनभर समाज को दिशा देने का कार्य करता है। उन्होंने सेवानिवृत्त शिक्षकों से अपने अनुभवों को समाज एवं नई पीढ़ी तक पहुंचाने की अपील करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखद जीवन की कामना की।
जिलाध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय ने कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षकों के लंबित देयकों का भुगतान अंतिम चरण में है और विभाग द्वारा शीघ्र भुगतान सुनिश्चित कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन सदैव शिक्षकों के सम्मान एवं हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में प्रांतीय लेखाकार राजेश कुमार शुक्ला, प्रांतीय संयुक्त मंत्री सुशील कुमार, जिला महामंत्री अजीत कुमार तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार सिंह, मंत्री बेलसर यशवंत पांडेय, नगर अध्यक्ष आनंद प्रताप सिंह, मंत्री वजीरगंज मनोज कुमार शर्मा, अवनीश पांडेय एवं आनंद देव सिंह सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
समारोह के सफल आयोजन में झंझरी इकाई अध्यक्ष अजय कुमार शुक्ला, मंत्री संजय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष तेजेन्द्र द्विवेदी, राम प्रताप वर्मा, ओम शंकर यादव, वंदना शुक्ला, रीता मिश्रा, पूनम शुक्ला, निवेदिता द्विवेदी, डॉ. मीना, अमिता एवं आरती सहित अन्य शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में सैकड़ों शिक्षकों की उपस्थिति ने आयोजन को भव्य स्वरूप प्रदान किया।

2 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *