बड़े मंगल पर हनुमान जी के पूजन के बाद एससीपीएम ने किया भंडारा

उत्तर प्रदेश अयोध्या गोंडा
ज्येष्ठ माह के द्वितीय मंगलवार पर एससीपीएम हॉस्पिटल में भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं में वितरित किया गया प्रसाद
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News

गोंडा। ज्येष्ठ माह के द्वितीय मंगलवार के पावन अवसर पर मंगलवार को स्टेशन रोड स्थित दुख:हरण नाथ मंदिर के निकट संचालित एस.सी.पी.एम हॉस्पिटल में श्रद्धा और सेवा भाव के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एस.सी.पी.एम ग्रुप के चेयरमैन डॉ. ओ.एन. पाण्डेय के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्थान की अध्यक्ष अलका पाण्डेय द्वारा विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर किया गया। पूजा के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति और आस्था का वातावरण बना रहा।
भंडारे में आने वाले लोगों के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। संस्थान के चिकित्सकों, कर्मचारियों और अन्य स्टाफ ने सेवा भाव के साथ आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रसाद वितरण के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि ज्येष्ठ माह के मंगलवार का धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व होता है और ऐसे आयोजन समाज में सेवा, सहयोग और धार्मिक आस्था को मजबूत करने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रम में हॉस्पिटल के समस्त स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। अंत में सभी को ज्येष्ठ माह के द्वितीय मंगलवार की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

4 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *