जगत से जादा जरूरी है जगदीश से सम्बन्ध बनना : राजन जी महाराज

उत्तर प्रदेश अयोध्या गोंडा गोरखपुर
राजन जी महाराज की रामकथा में रामभक्ति से सराबोर हुआ कटरा और कौड़िया क्षेत्र
भोजपुरी अभिनेता रवि किशन के पहुंचते ही उमड़ पड़े उनके फैंस, फालोअर्स, रवि किशन ने की ब्लॉक प्रमुख भवानी भीख शुक्ल के रामकथा आयोजन की सराहना
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News
गोंडा। गोंडा जिले के कौड़िया बाजार स्थित पैड़ीबरा गांव में सम्मय माता के पावन धाम पर आयोजित नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के आठवें दिन श्रद्धा, भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा व्यास प्रख्यात कथावाचक पूज्य राजन जी महाराज ने अपने ओजस्वी प्रवचनों से श्रद्धालुओं को भक्ति, सत्संग और सदाचार का महत्व बताया।
ब्लॉक प्रमुख भवानी भीख शुक्ल के नेतृत्व में आयोजित इस भव्य धार्मिक आयोजन में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कथा स्थल पूरी तरह राममय वातावरण में डूबा नजर आया। जय श्रीराम और जय हनुमान के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं की भारी उपस्थिति ने आयोजन को और भी दिव्य बना दिया।
कथा के दौरान पूज्य राजन जी महाराज ने कहा कि मनुष्य को जीवन भर भक्ति के मार्ग पर चलते रहना चाहिए, क्योंकि भक्ति ही मन को निर्मल और जीवन को पवित्र बनाती है। उन्होंने कहा कि संसार से संबंध बने या न बने, लेकिन हर व्यक्ति को जगदीश से संबंध अवश्य बनाना चाहिए। भगवान से जुड़ने वाला व्यक्ति कभी निराश नहीं होता। सत्संग, भजन-कीर्तन और प्रभु नाम के जाप से ईश्वर की कृपा सहज ही प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि सच्चे विचार, सदाचार और सेवा भाव से मनुष्य को सद्गति मिलती है तथा उसका जीवन सफल हो जाता है।
राजन जी महाराज ने श्रीराम चरित मानस के प्रसंगों का वर्णन करते हुए भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में उतारने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम मर्यादा, त्याग, प्रेम और धर्म के प्रतीक हैं। उनके आदर्श आज भी समाज को सही दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। कथा के दौरान श्रद्धालु भाव-विभोर होकर राम नाम का संकीर्तन करते रहे।
भोजपुरी अभिनेता रवि किशन के कथा स्थल पर पहुंचने की सूचना मिलते ही श्रद्धालुओं और उनके प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोग अपने प्रिय अभिनेता के साथ तस्वीर लेने और वीडियो बनाने के लिए उत्साहित दिखाई दिए। भीड़ को नियंत्रित करने में आयोजन समिति और सुरक्षा व्यवस्था को काफी मशक्कत करनी पड़ी। रवि किशन ने भी श्रद्धालुओं का अभिवादन करते हुए कथा का श्रवण किया और आयोजन की भव्यता की सराहना की।
पूरा कथा परिसर भक्ति रस में डूबा नजर आया। श्रद्धालु घंटों तक कथा श्रवण में तल्लीन रहे। रामभक्तों के जयकारों और भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं भी की गई थीं।

इस अवसर पर शिव भगवान शुक्ल, शंकर भगवान शुक्ल, विवेक कुमार शुक्ल, परमानंद मिश्रा, छोटू शुक्ल, सोनू तिवारी, विश्वनाथ तिवारी, बच्चालाल शुक्ल, ऋषि शुक्ल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं के स्वागत एवं व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
9 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *