शिक्षकों की समस्याओं को लेकर बीएसए को सौंपा ज्ञापन
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News
गोंडा। शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर शनिवार को शिक्षक प्रतिनिधिमंडल ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मुलाकात कर मांगपत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षकों से जुड़ी लंबित समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग उठाई।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। वर्तमान शैक्षिक सत्र में विद्यालयों में हुए नवीन नामांकन को प्रेरणा पोर्टल पर समय से अपलोड करने तथा प्रोन्नत प्राप्त सभी छात्रों का सत्यापन सुनिश्चित कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं और शैक्षिक व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाने में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण है।
इस दौरान जनपदीय उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष शरद सिंह, कोषाध्यक्ष देवेन्द्र प्रताप सिंह, मुजेहना अध्यक्ष बलजीत कुमार वर्मा, रूपईडीह अध्यक्ष मोहित कुमार द्विवेदी, इटियाथोक मंत्री स्वामीनाथ उपाध्याय, मुजेहना उपाध्यक्ष शिवचंद वर्मा, राजकुमार, जनक राम वर्मा, तौफीक अहमद अंसारी समेत बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।