पंचायत सफाई कर्मी की बेटी कल्पना ने किया स्कूल टाप*
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News
गोंडा। लगन व दृढ़ इच्छाशक्ति हो तो बड़े से बड़े लक्ष्य को पाया जा सकता है। इसी बात को चरितार्थ किया है पंडित पुर गांव की कल्पना ने। कल्पना फातिमा इंटर कालेज मनकापुर में अध्ययनरत है। हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में कल्पना सिंह कनौजिया ने टाप किया है। इनके पिता इन्द्र जीत सिंह कनौजिया व माता सत्यवती दोनों सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत हैं। कल्पना ने 95.8 प्रतिशत अंक लाक अपने, गांव ,माता-पिता, गुरुजनों व परिवार का नाम रोशन किया है। कल्पना ने अपने इस कामयाबी को स्वर्गीय बाबा अशर्फीलाल को समर्पित किया है। इनकी दादी संवारी, बड़े पिता रणजीत सिंह व बलजीत सिंह कनौजिया,चाचा गुरूबचन, बड़ी मां मीना कुमारी आर्य व रागिनी देवी मामा शनी कुमार भाई बहनों में शुभम् सिंह, आदर्श सिंह,कोमल सिंह, मासूम सिंह, श्रेष्ठ सिंह, प्रियंका चौधरी आदि ने कल्पना का मुंह मीठा कराकर खुशी का इजहार किया तथा भविष्य की शुभकामनाएं दीं।