बाल विवाह रोकने को निकला जागरुकता रथ

गोंडा
बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रथ को एडीएम व जिला प्रोबेशन अधिकारी ने दिखाई हरी झंडी
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News

गोंडा। जनपद में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत अपराजिता सामाजिक समिति एवं जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन गठबंधन के संयुक्त तत्वावधान में बाल विवाह जागरूकता रथ का शुभारंभ किया गया। अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष सोनी ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना किया।
इस अवसर पर बताया गया कि जागरूकता रथ जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण करेगा और आमजन को बाल विवाह के दुष्परिणामों, उससे जुड़ी कानूनी व्यवस्थाओं तथा बाल अधिकारों की जानकारी देगा। रथ यात्रा के दौरान जनप्रतिनिधियों, धार्मिक गुरुओं, बाल विवाह से प्रभावित लोगों के सहायता समूहों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा समुदाय के विभिन्न वर्गों के साथ संवाद स्थापित किया जाएगा।
अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार ने कहा कि बाल विवाह एक गंभीर सामाजिक कुप्रथा है, जिसे पूरी तरह समाप्त किया जाना आवश्यक है। इसके लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति का सहयोग बेहद जरूरी है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे बाल विवाह जैसी कुरीतियों के खिलाफ जागरूक बनें और प्रशासन का सहयोग करें।
अपराजिता सामाजिक समिति की निदेशक किरण बैंस ने बताया कि यह जागरूकता रथ संस्था की ओर से शुरू किया गया एक महत्वपूर्ण प्रयास है, जिसका उद्देश्य जन-जन तक बाल विवाह के विरुद्ध संदेश पहुंचाना और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है।
जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष सोनी ने कहा कि यह जागरूकता रथ जनपद में बाल अधिकारों के संरक्षण की दिशा में एक प्रभावी कदम साबित होगा और बाल विवाह की रोकथाम में अहम भूमिका निभाएगा।
बताया गया कि अपराजिता सामाजिक समिति, जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन गठबंधन की सहयोगी संस्था है, जो जनपद में ‘न्याय तक पहुंच’ परियोजना के अंतर्गत बाल विवाह, बाल यौन शोषण, बाल श्रम एवं मानव तस्करी जैसे संवेदनशील विषयों पर विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य कर रही है।
बाल अपराध से संबंधित किसी भी घटना या शिकायत के लिए आमजन जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन हेल्पलाइन 1800 102 7222, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 अथवा अपराजिता सामाजिक समिति के मोबाइल नंबर 9335710239 पर तत्काल संपर्क कर सकते हैं।
कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रेम शंकर लाल श्रीवास्तव, सदस्य रामकृपाल शुक्ला एवं राजेश श्रीवास्तव, बाल संरक्षण अधिकारी चंद्रमोहन वर्मा, विधिक सह परिवीक्षा अधिकारी जे.पी. यादव, प्रोबेशन विभाग से राजकुमार आर्य, पंकज राव, नीलम सरोज, मनोज कुमार, सिद्धनाथ पाठक, देवीदयाल त्रिपाठी, विशेष कुमार तथा अपराजिता सामाजिक समिति की टीम से कार्यक्रम प्रबंधक अभय पांडेय, जिला समन्वयक आत्रेय त्रिपाठी, खंड समन्वयक सिद्धार्थ दुबे एवं गीता जायसवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

7 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *