पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ देवीपाटन मंडल के अध्यक्ष बने संतोष कुमार पांडेय, अरुण कुमार यादव महामंत्री निर्वाचित
श्रावस्ती में मंडलीय अधिवेशन संपन्न, देर रात तक चली चर्चा के बाद सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News
गोंडा/श्रावस्ती। उत्तर प्रदेशीय पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ, देवीपाटन मंडल का मंडलीय अधिवेशन श्रावस्ती स्थित राम बिहारी बुद्ध इंटर कॉलेज में संपन्न हुआ। अधिवेशन में मंडल के चारों जनपदों से आए शिक्षक प्रतिनिधियों और संघ के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। देर रात तक चली चर्चा और विचार-विमर्श के बाद मंडलीय कार्यकारिणी के सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ। इसमें संतोष कुमार पांडेय को मंडलीय अध्यक्ष और अरुण कुमार यादव को महामंत्री चुना गया। अजय कुमार शुक्ल को कोषाध्यक्ष तथा रामकरन चौधरी को मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यक्रम में पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अधिवेशन की अध्यक्षता तारा चंद यादव ने की। निर्वाचन प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए प्रांतीय उपाध्यक्ष अनंत कुमार और लखनऊ मंडल के महामंत्री पंकज अवस्थी पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे।
निर्धारित प्रक्रिया के तहत हुआ संगठन का निर्वाचन
संघ के संविधान के अनुसार सभी पदों के लिए नामांकन पत्र निर्धारित शुल्क जमा करके प्राप्त किए गए। निर्धारित समय सीमा के भीतर नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इसके बाद प्रत्याशियों और शिक्षक प्रतिनिधियों के बीच देर रात तक विचार-विमर्श एवं चर्चा चली। अंततः सभी पदों पर सहमति बनने के बाद निर्विरोध निर्वाचन संपन्न कराया गया। अधिवेशन में संगठन की एकजुटता और शिक्षक हितों से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई।
मंडलीय कार्यकारिणी में इन शिक्षक नेताओं को मिली जिम्मेदारी
निर्वाचन के बाद घोषित मंडलीय कार्यकारिणी में संतोष कुमार पांडेय अध्यक्ष, अरुण कुमार यादव महामंत्री, अजय कुमार शुक्ल कोषाध्यक्ष और रामकरन चौधरी मंत्री निर्वाचित हुए। अखिलेश कुमार मिश्र को उपाध्यक्ष बनाया गया। अनवर जहां को महिला उपाध्यक्ष तथा राजेश कुमार को आरक्षित वर्ग के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। आनंद प्रताप सिंह नगर उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए।
इसके अलावा विमलेश बहादुर सिंह, मुहम्मद अनीस अहमद, डॉ. उबैदुर्रहमान, अशोक कुमार शाक्य और यादवेन्द्र यादव को उपाध्यक्ष चुना गया।
संयुक्त मंत्री के पद पर हरिश्चन्द्र को आरक्षित वर्ग से चुना गया। श्यामनारायण चतुर्वेदी, सुशील कुमार पाठक, दीनानाथ यादव, लाल प्रताप सिंह, प्रेमकान्त, आशुतोष वर्मा, पंकज परिहार और विदेश कुमारी संयुक्त मंत्री निर्वाचित हुए। मोहम्मद शब्बीर को लेखाकार तथा दारा सिंह को ऑडिटर की जिम्मेदारी सौंपी गई।
शिक्षक हितों की रक्षा का सभी ने लिया संकल्प
अधिवेशन में जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के निवर्तमान प्रांतीय संरक्षक राधाकृष्ण पाठक, वीर विक्रम सिंह, विद्या विलास पाठक, डॉ. प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, सिराजुद्दीन न्यूटन, राम नरेश यादव, मुनव्वर मिर्जा, अशोक कुमार पांडेय, अजीत कुमार तिवारी, राजेश कुमार शुक्ला, नरेंद्र कुमार सिंह, सुशील कुमार, यशवंत पांडेय, कमरुद्दीन अंसारी और बृजेश चौधरी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त आनंद प्रताप सिंह, रूपेश पांडेय, धर्मेंद्र प्रताप सिंह और विनय सिंह समेत विभिन्न जनपदों एवं विकासखंडों के पदाधिकारियों और सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी शिक्षक प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने शिक्षक हितों की रक्षा, शिक्षकों के अधिकारों के लिए संघर्ष और संगठन को मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक प्रतिनिधियों ने भी नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं। अधिवेशन का समापन सामूहिक राष्ट्रगान के साथ हुआ।
.
.
.
