गाँव में सफाई करने नहीं जाते हैं सफाई कर्मचारी

उत्तर प्रदेश गोंडा
93 गांवों में 92 सफाईकर्मी की नियुक्ति फिर भी नहीं हो रही साफ-सफाई
शिवपूजन पांडे, वजीरगंज

Gonda News

वजीरगंज। विकासखंड के 93 राजस्व गांवों में सफाई व्यवस्था के लिए 92 सफाई कर्मियों के होने के बावजूद जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। ग्रामीणों के शिकायत के बावजूद भी न तो सफाईकर्मी गांव जाता है और न संबंधित अधिकारी सफाईकर्मियों पर नकेल कसते हैं, ग्रामीणों ने सफाईकर्मियों और संबंधित अधिकारियों पर मिली भगत होने की वजह से सफाईकर्मी गांव में साफ-सफाई करने नहीं जाता है। ब्लाक में तैनात 92 सफाईकर्मियों में अधिकतर कर्मी अधिकारियों और प्रधानों की जी-हजूरी में लगे रहते हैं। ब्लाक कार्यालयों में अधिकतर सफाई कर्मी डटे रहते हैं। हैरानी की बात तो यह है कि ग्रामीण ग्राम पंचायतों में सफाई न होने की वजह से जगह-जगह गंदगी व्याप्त है। खासकर बरसात के मौसम में साफ-सफाई न होने के कारण ग्रामीणों को संक्रामक बीमारियों से ग्रस्त होना पड रहा है, लेकिन साफ-सफाई के लिए उच्चाधिकारियों द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वजीरगंज में स्थिति बाबा गोरेश्वर नाथ मंदिर परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। श्रावण मास चलने के कारण सैकड़ों की संख्या में शिव भक्त दर्शन करने आते हैं। कारण ग्राम पंचायतों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। ग्राम पंचायतों में दवा का छिड़काव न होने से मच्छरों की संख्या बढती जा रही है। सफाई कर्मी गांवों में सफाई कार्य करने की बजाय कार्यालयों, अधिकारियों व प्रधानों की जी-हजूरी और फिर चुनावी चर्चा में मसगूल रहते हैं, कुछ तो नेतागीरी में भी बढ़चढ़ कर भागीदारी निभा रहे हैं। एडीओ पंचायत सतीश तिवारी ने बताया कि ब्लाक में 75 ग्राम पंचायत यानी 93 राजस्व गांव शामिल हैं। उन्होंने सफाईकर्मी की तैनाती होना बताया। गांवों में साफ-सफाई न होने की बात पर एडीओ ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।

8 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *