बाल विकास परियोजनाओं में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, गोंडा में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश, ध्वजारोहण किया मिठाई बांटी और दोहराया देश सेवा का संकल्प
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता*
Gonda News
गोंडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न विकासखंडों में संचालित बाल विकास परियोजना कार्यालयों में राष्ट्रध्वज फहराकर आजादी के पर्व को उत्साह, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। बाल विकास विभाग से जुड़े अधिकारियों, सुपरवाइजरों, कर्मचारियों एवं अन्य कार्मिकों ने पूरे उत्साह के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए राष्ट्रगान किया गया तथा देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के संकल्प के साथ स्वतंत्रता सेनानियों एवं देश के वीर सपूतों को नमन किया गया।
इटियाथोक बाल विकास परियोजना में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुपरवाइजर मेहलता तिवारी, दीपा यादव, संयोगिता यादव, बीसी जितेन्द्र, ब्लॉक कोआर्डिनेटर अतुल सिंह तथा वरिष्ठ लिपिक धीरेन्द्र प्रताप सिंह समेत अन्य कर्मचारियों की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कर्मचारियों ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और राष्ट्रहित में अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने का संकल्प लिया।
रुपईडीह ब्लॉक की बाल विकास परियोजना में सीडीपीओ अंजना झा की मौजूदगी में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस दौरान सुपरवाइजर नीतू चौधरी और सुमिता वर्मा सहित परियोजना से जुड़े कर्मचारियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। ध्वजारोहण के बाद सभी ने राष्ट्रगान किया और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
पंडरी कृपाल ब्लॉक बाल विकास परियोजना में सीडीपीओ के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हुआ। यहां सुपरवाइजर लक्ष्मी यादव और प्रियंका मिश्रा समेत अन्य कर्मचारियों ने ध्वजारोहण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश की आजादी हमें अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने और समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों के हित में कार्य करने की प्रेरणा देती है।
छपिया बाल विकास परियोजना में मीनाक्षी सोनी की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया गया। वहीं करनैलगंज परियोजना में विभा वर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। दोनों परियोजनाओं में कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक स्वतंत्रता दिवस मनाया तथा देश के विकास में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
बेलसर बाल विकास परियोजना में सुपरवाइजर कोमल श्रीवास्तव और सरिता पासवान की मौजूदगी में ध्वजारोहण कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर परियोजना से जुड़े कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों को याद किया।
नगर क्षेत्र की बाल विकास परियोजना में सीडीपीओ नीतू रावत ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में सुपरवाइजर मोनिका नायक, दिव्या पाठक, अनुष्मा तिवारी और नेहा परवीन समेत अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने राष्ट्रीय पर्व को गरिमापूर्ण तरीके से मनाते हुए देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कटरा बाजार परियोजना पर झण्डा सीडीपीओ नंदिनी घोष ने फहराया।
परसपुर ब्लॉक बाल विकास परियोजना में सुपरवाइजर तृप्ति पांडे और प्रियंका भारती ने ध्वजारोहण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसी तरह बभनजोत ब्लॉक परियोजना में सीडीपीओ दुर्गेश गुप्ता के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां प्रीति भारती और निधि पांडे समेत अन्य कर्मचारियों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया।
झंझरी ब्लॉक बाल विकास परियोजना में प्रीति पांडे, सोनी तिवारी, सरिता और तस्मिया समेत कर्मचारियों ने ध्वजारोहण किया। वहीं हलधरमऊ ब्लॉक में सुपरवाइजर शैली समेत परियोजना से जुड़े कर्मचारियों ने राष्ट्रीय पर्व के कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
नवाबगंज ब्लॉक बाल विकास परियोजना में सीडीपीओ रमा सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान वरिष्ठ लिपिक धीरेन्द्र प्रताप सिंह, ब्लॉक कोआर्डिनेटर अतुल सिंह, इकबाल अंसारी, सुपरवाइजर मीना उपाध्याय, दीपाली सिंह, प्रीति सिंह और मिताली सिंह समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। ध्वजारोहण के बाद सभी ने राष्ट्रगान किया और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। वजीरगंज में मुख्य सेविका बबली रावत, रेखा मौर्या आदि ने ध्वजारोहण किया। मनकापुर में निशी द्विवेदी, सुनीता सिंह शमा परवीन ने तिरंगा फहराया।
विकास भवन में भी हुआ भव्य ध्वजारोहण
उधर, जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार के नेतृत्व में बाल विकास विभाग के जिला मुख्यालय के कर्मचारियों ने विकास भवन में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य ध्वजारोहण कार्यक्रम में सहभागिता की। विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और राष्ट्रगान में हिस्सा लिया।
विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में बाल विकास विभाग के कार्यालय लिपिक ज्ञान प्रकाश, प्रबोध शेखर, सरोज तिवारी और इमरान अली, जिला समन्वयक अतुल यादव एवं राजकुमार, पिंकी दुबे, कर्मचारी शिवपूजन, परेश आनंद समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
राष्ट्रसेवा और बाल विकास के संकल्प के साथ मनाया पर्व
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले की विभिन्न बाल विकास परियोजनाओं में हुए कार्यक्रमों ने विभागीय कर्मचारियों में देशभक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत किया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकारों का नाम नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने का भी संदेश देती है।
बाल विकास विभाग के कार्मिकों ने संकल्प लिया कि बच्चों, महिलाओं और जरूरतमंद परिवारों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा पोषण, स्वास्थ्य और बाल विकास से जुड़े कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू कराने के लिए पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ कार्य किया जाएगा। इस तरह जिले की बाल विकास परियोजनाओं में स्वतंत्रता दिवस का पर्व राष्ट्रीय गौरव, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्रसेवा की भावना के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया।