मारवाड़ी युवा मंच की प्रांतीय सभा में जुटे पदाधिकारी और कार्यकर्ता

गोंडा
उत्तर प्रदेश प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच की एकादश प्रांतीय सभा गोंडा में संपन्न
देवीपाटन महिला मंडल के स्वागत गीत से हुआ भव्य शुभारंभ, प्रदेशभर से जुटे पदाधिकारी
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News

गोण्डा।
लखनऊ रोड स्थित गोल्डन फेरी के प्रांगण में रविवार को उत्तर प्रदेश प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच की एकादश प्रांतीय सभा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मारवाड़ी युवा मंच गोंडा शाखा एवं देवीपाटन महिला मंडल शाखा के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।
सभा का शुभारंभ प्रांतीय पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके उपरांत मंचासीन अतिथियों का स्वागत व मंच सज्जा की गई। देवीपाटन महिला मंडल शाखा गोंडा द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत ने कार्यक्रम को गरिमामय वातावरण प्रदान किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. आलोक अग्रवाल, प्रांतीय अध्यक्ष नवीन पालड़ीवाल एवं राष्ट्रीय सहायक मंत्री नेहा अग्रवाल ने संगठन की भूमिका, सामाजिक दायित्व और युवा शक्ति के सकारात्मक योगदान पर अपने विचार रखे। सभा के दौरान विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याण से जुड़े स्टॉल भी लगाए गए, जो आकर्षण का केंद्र रहे।
इस अवसर पर गोरखपुर उड़ान शाखा के अंतर्गत बनारस क्षेत्र की गंगा, काशी, अन्नपूर्णा, वरुणा, उदया शाखाओं सहित सोनभद्र, सुल्तानपुर, मऊ, रिसिया, नानपारा, बहराइच, लखनऊ व गोंडा समेत प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. आलोक अग्रवाल, प्रांतीय अध्यक्ष नवीन पालड़ीवाल, राष्ट्रीय सहायक मंत्री नेहा अग्रवाल एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष मुख्यालय नूपुर अग्रवाल का सम्मान मारवाड़ी युवा मंच गोंडा शाखा द्वारा किया गया। वहीं प्रांतीय उपाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विकास अग्रवाल, मंडल उपाध्यक्ष सचिन खेमका, सहायक मंत्री विकास अग्रवाल, प्रांतीय सहायक सौरभ मुरारिका, शाखा अध्यक्ष पीयूष मित्तल तथा महिला मंडल की प्रांतीय उपाध्यक्ष नीलम जैन व नीतू गर्ग का सम्मान प्रांतीय अध्यक्ष नवीन पालड़ीवाल व राष्ट्रीय सहायक मंत्री नेहा अग्रवाल द्वारा किया गया।
सभा के दौरान गोंडा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने साइबर अपराध जन-जागरूकता विषय पर जानकारी देते हुए लोगों को साइबर ठगी से बचाव के महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
कार्यक्रम का सफल संचालन अमित तोदी एवं स्वाति जैन ने संयुक्त रूप से किया। आयोजन में आयूषी अग्रवाल, प्रीति बाजोरिया, गौरव जैन, शंकर बंसल, नीरज जालान, गोपाल मित्तल, गौरव गोयल, अनुराधा जालान, दीप्ति मित्तल सहित गोंडा शाखा के सौरभ जैन, राम मनोहर अग्रवाल, विशाल सिंघल, कृष अग्रवाल, अखिलेश नेवटिया, प्रियांशु अग्रवाल, निखिल अग्रवाल, देवेश जालान, पीयूष भावसिंहका तथा देवीपाटन महिला मंडल शाखा की पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

8 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *