जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार ने की सहजनवा में शिकायत की जांच, व्यवस्थाएं पाईं गईं संतोषजनक
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता*
Gonda News
गोंडा। शिकायत के निस्तारण के क्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार ने सहजनवा क्षेत्र का दौरा कर पोषाहार वितरण व्यवस्था की गहन जांच की। जांच के दौरान काथा स्कूल से पोषाहार वितरण की प्रक्रिया का स्थलीय सत्यापन किया गया, जो पूरी तरह नियमानुसार पाई गई। इसके बाद संबंधित को उसी विद्यालय से नियमित वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जांच में यह भी सामने आया कि शिकायतकर्ता का पंजीकरण एवं एफआरएस (FRS) प्रक्रिया 24 दिसंबर को पोषण ट्रैकर पर विधिवत रूप से पूर्ण की जा चुकी है। ऑनलाइन अभिलेखों और मौके पर उपलब्ध रिकॉर्ड का मिलान करने पर सभी प्रविष्टियां सही पाई गईं।
कार्यालय में ईसीसीई (प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा) सामग्री उपलब्ध मिली, जिसका उपजिलाधिकारी से सत्यापन कराया गया। सत्यापन उपरांत ईसीसीई सामग्री के वितरण के निर्देश दिए गए।
जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार ने स्पष्ट किया कि जांच के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं पाई गई है और पोषण एवं ईसीसीई से जुड़ी व्यवस्थाएं संतोषजनक हैं। उन्होंने संबंधित कार्मिकों को निर्देशित किया कि लाभार्थियों को समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।