टीम भावना से एसआईआर पर दिया गया जोर

गोंडा

मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा: टीम भावना से काम करने पर जोर

प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News

नगर पंचायत बेलसर अंतर्गत कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेलसर में चल रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा भारतीय जनता पार्टी के पूर्व महामंत्री अजीत सिंह ने की। समीक्षा बैठक में उन्होंने स्पष्ट कहा कि बीएलओ द्वारा वितरित सभी एसआईआर फॉर्म को समय पर एकत्र करने तथा डिजिटल प्रक्रिया पूरी कराने के लिए टीम भावना के साथ कार्य करना आवश्यक है।

अजीत सिंह ने कहा कि एसआईआर संगठनात्मक जिम्मेदारी भी है, इसलिए जो भी लोग फॉर्म भर चुके हैं, उन्हें डिजिटल करवाने में सभी कार्यकर्ताओं को सहयोग करना चाहिए। उन्होंने बताया कि जिन युवाओं की उम्र 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, वे नए मतदाता के रूप में नाम जुड़वाने हेतु अपने बूथ लेवल अधिकारी से संपर्क कर अनिवार्य रूप से फॉर्म-6 भरें।

समीक्षा बैठक में बूथ संख्या 25 के बीएलओ सीताराम, बूथ संख्या 27 के मोहम्मद अहमद और बूथ संख्या 30 के सुशील विश्वकर्मा मौजूद रहे।

इस अवसर पर सुपरवाइजर सुरेश सिंह ने बताया कि तीनों बूथों पर बांटे गए सभी एसआईआर फॉर्मों का संकलन कर लिया गया है तथा ऑनलाइन अपलोडिंग का कार्य जारी है।

13 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *