फौरन प्रमोशन की मांग पर अड़ा शैक्षिक महासंघ, धरना प्रदर्शन शुरू

अयोध्या उत्तर प्रदेश गोंडा
पदोन्नति में देरी पर शैक्षिक महासंघ ने बीएसए दफ्तर पर शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना
सात नवंबर की थी समयसीमा, पदोन्नति की सूची नहीं जारी; शिक्षकों का धरना शुरू
पदोन्नति की अंतिम सूची जारी होने तक बीएसए कार्यालय पर डटे रहेंगे शिक्षक
पदोन्नति में हीलाहवाली के विरोध में महासंघ का अनिश्चितकालीन धरना
पदोन्नति को लेकर शिक्षकों का आक्रोश, बीएसए कार्यालय पर शुरू किया धरना
25 नवम्बर से आमरण अनशन में तब्दील हो जाएगा शिक्षको का धरना
अंतिम वरिष्ठता सूची और काउंसलिंग शेड्यूल जारी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता
Gonda News
गोण्डा। शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया में देरी को लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ गोंडा इकाई ने सोमवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पंतनगर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। संगठन ने पदोन्नति प्रक्रिया निर्धारित समयसीमा में पूरी नहीं होने पर विभागीय अधिकारियों और कार्यालय स्तर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। महासंघ ने स्पष्ट किया है कि अंतिम वरिष्ठता सूची जारी करने और विद्यालय आवंटन के लिए काउंसलिंग शेड्यूल घोषित किए जाने तक धरना जारी रहेगा।
महासंघ के पदाधिकारियों के अनुसार, एक अक्टूबर 2026 को सचिव, बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की ओर से शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया पूरी कराने का आदेश जारी किया गया था। प्रक्रिया को सात नवंबर तक पूर्ण किया जाना था, लेकिन समयसीमा बीतने के बाद भी अंतिम वरिष्ठता सूची जारी नहीं हो सकी है। इससे पदोन्नति की उम्मीद लगाए बैठे शिक्षकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
संगठन ने आरोप लगाया कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय और संबंधित पटल सहायक की लापरवाही के कारण पदोन्नति प्रक्रिया लंबित है। महासंघ का कहना है कि इस संबंध में कई बार अधिकारियों से वार्ता कर प्रक्रिया पूरी कराने की मांग की गई, लेकिन अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। आश्वासन के बावजूद सूची जारी न होने से शिक्षकों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।
महासंघ ने मांग की है कि पदोन्नति की अंतिम वरिष्ठता सूची तत्काल जारी की जाए और विद्यालय आवंटन के लिए काउंसलिंग का कार्यक्रम घोषित किया जाए, ताकि प्रक्रिया आगे बढ़ सके। संगठन ने चेतावनी दी कि मांग पूरी होने तक धरना अनिश्चितकालीन रूप से जारी रहेगा।
धरने में मंडल महामंत्री गजाधर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उदय भान वर्मा, संयुक्त महामंत्री आनंद प्रताप सिंह, जिला महिला संवर्ग की जिलाध्यक्ष सुनीता गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी, भास्कर दुबे, मंत्री अनुपम मिश्रा, घनश्याम शुक्ल, संयुक्त मंत्री शिवार्चन सिंह, गुलाम नबी, इटियाथोक ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. रामराज, रूपईडीह ब्लॉक अध्यक्ष सूर्य मणि पांडेय, कर्नलगंज ब्लॉक अध्यक्ष विनोद कुमार, कटरा ब्लॉक अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव, बेलसर ब्लॉक अध्यक्ष सत्यव्रत वर्मा, मुजेहना ब्लॉक अध्यक्ष राहुल वर्मा, पंडरी कृपाल ब्लॉक अध्यक्ष अरुणिमा साही, मनकापुर ब्लॉक संरक्षक सुनीत शुक्ल, छपिया ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष अंकुर वर्मा, बेलसर ब्लॉक मंत्री मनोज कुमार शुक्ल, इटियाथोक ब्लॉक मंत्री अभय प्रताप सिंह, पंडरी ब्लॉक मंत्री राकेश कुमार शुक्ल, कोषाध्यक्ष अशोक यादव, मीडिया प्रभारी संजय कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष राम प्रताप सिंह, आशीष जौहरी, अरुण कुमार नायर, जगत राजभर, सुशील नायर, हनुमंत लाल पांडेय, जय प्रकाश, देवेंद्र कुमार, पंकज कुमार, अमर सिंह, कमलेश यादव, भरत तिवारी, सतीश मौर्य, निधि शर्मा और पूनम पाठक सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।

.

.

.

.

.

.

.

.

.

.

.

.

प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता 9415120996

9 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *