एंटीबायोटिक के अनावश्यक इस्तेमाल बढ़ सकता है संक्रमण का खतरा

अयोध्या उत्तर प्रदेश गोंडा गोरखपुर दिल्ली प्रमुख सुर्खियाँ बलरामपुर बहराइच बाराबंकी बिहार बैंगलोर मुंबई लखनऊ
एंटीबायोटिक का अनावश्यक इस्तेमाल बढ़ा सकता है संक्रमण का खतरा, भावी चिकित्सकों को किया जागरूक
एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस पर मेडिकल कॉलेज में व्याख्यान, दवाओं के विवेकपूर्ण उपयोग और संक्रमण नियंत्रण पर दिया जोर
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News
गोण्डा। एंटीबायोटिक दवाओं का अनावश्यक और गलत इस्तेमाल भविष्य में सामान्य संक्रमणों के इलाज को भी मुश्किल बना सकता है। एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) आज वैश्विक स्वास्थ्य के सामने गंभीर चुनौती बन रहा है। इससे बचाव के लिए लोगों में जागरूकता और दवाओं का जिम्मेदार उपयोग बेहद जरूरी है। यह बातें स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रोफेसर डॉ. संतोष कुमार वर्मा ने शुक्रवार को एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस जागरूकता कार्यक्रम में कहीं।
विश्व एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस जागरूकता सप्ताह (18 से 24 नवंबर) के तहत मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की ओर से व्याख्यान आयोजित किया गया। इसमें एमबीबीएस बैच 2025 के छात्र-छात्राओं को एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस के कारण, प्रभाव और बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।
प्रधानाचार्य डॉ. संतोष कुमार वर्मा ने कहा कि एंटीबायोटिक दवाओं का सेवन हमेशा चिकित्सक की सलाह और निर्धारित खुराक के अनुसार करना चाहिए। बिना परामर्श दवा लेना, खुद खुराक तय करना या अनावश्यक रूप से एंटीबायोटिक का इस्तेमाल करना स्वास्थ्य के लिए गंभीर चुनौती बन सकता है। उन्होंने कहा कि भावी चिकित्सकों की जिम्मेदारी है कि वे स्वयं दवाओं के विवेकपूर्ण उपयोग को अपनाएं और समाज में भी इसके प्रति जागरूकता फैलाएं।
व्याख्यान में बताया गया कि एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस की स्थिति में बैक्टीरिया, वायरस, फंगस और परजीवी दवाओं के प्रति प्रतिरोध विकसित कर लेते हैं, जिससे संक्रमण का उपचार कठिन हो जाता है। इसके प्रमुख कारणों में एंटीबायोटिक का अत्यधिक इस्तेमाल, बिना चिकित्सकीय सलाह दवा लेना और उपचार संबंधी निर्देशों का पालन नहीं करना शामिल है।
कार्यक्रम में एंटीबायोटिक दवाओं के तर्कसंगत उपयोग, हाथों की स्वच्छता, संक्रमण की रोकथाम, संक्रमण नियंत्रण और एंटीबायोटिक स्टेवार्डशिप पर विस्तार से चर्चा की गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि एंटीबायोटिक दवाएं सामान्य सर्दी-जुकाम और फ्लू जैसे वायरल संक्रमणों में प्रभावी नहीं होती हैं।
इस दौरान माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. विजय प्रकाश सिंह सहित विभाग के वरिष्ठ संकाय सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य भावी चिकित्सकों को एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस के प्रति संवेदनशील बनाना और एंटीबायोटिक दवाओं के जिम्मेदार उपयोग का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित करना रहा।

.

.

.

.

.

प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता 9415120996

9 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *