नवागत खंड शिक्षा अधिकारी पुष्पेंद्र कुमार जैन का शिक्षक संगठनों ने किया स्वागत
यूटा और जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बुके भेंटकर किया अभिनंदन, विभागीय गतिविधियों और शिक्षकों की समस्याओं पर हुई चर्चा
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता
Gonda News
गोण्डा । ब्लॉक संसाधन केंद्र झंझरी में शुक्रवार को नवागत खंड शिक्षा अधिकारी पुष्पेंद्र कुमार जैन का शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के ब्लॉक अध्यक्ष अरुण मिश्र तथा जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष परवेज अकरम के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में शिक्षकों ने नवागत खंड शिक्षा अधिकारी को बुके भेंटकर उनका अभिनंदन किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में यूटा ब्लॉक अध्यक्ष अरुण मिश्र ने अपनी ब्लॉक कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ खंड शिक्षा अधिकारी का स्वागत किया। इसके बाद उपस्थित शिक्षक नेताओं एवं संगठन के पदाधिकारियों का परिचय कराया गया। परिचयात्मक बैठक के दौरान शिक्षा विभाग से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों, विभागीय कार्यों की प्रगति और शिक्षकों की भूमिका को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में मुख्य रूप से स्व-जनगणना की प्रगति का विषय प्रमुखता से उठाया गया। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी ने विभागीय कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर चर्चा की। वहीं, उपस्थित शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों ने स्व-जनगणना सहित विभाग की ओर से सौंपे जाने वाले दायित्वों के निर्वहन में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
इस दौरान शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों ने शिक्षकों से जुड़ी कुछ विभागीय एवं अन्य समस्याओं को भी खंड शिक्षा अधिकारी के समक्ष रखा। खंड शिक्षा अधिकारी पुष्पेंद्र कुमार जैन ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके निस्तारण के लिए आवश्यक कदम उठाने तथा शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों के साथ आपसी समन्वय बनाकर विभागीय कार्यों को आगे बढ़ाने पर भी चर्चा की।
कार्यक्रम में जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष परवेज अकरम, यूटा ब्लॉक अध्यक्ष अरुण मिश्र, मोहम्मद इरशाद, मोहम्मद खालिद मुख्तार अहमद, हरिओम शरण सिंह (ब्लॉक मंत्री, यूटा), दुर्गेश कुमार मिश्रा (कोषाध्यक्ष), मो. रईस, शिवम पाठक, अशोक गुप्ता सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।