महर्षि विद्या मंदिर में धूमधाम से मना बापू – शास्त्री का जन्मदिवस

गोंडा अयोध्या उत्तर प्रदेश
महर्षि विद्या मंदिर गोंडा में धूमधाम से मनाई गई गांधी एवं शास्त्री जयंती
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता
Gonda News
गोंडा (उत्तर प्रदेश):
महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय समूह की इकाई ‘महर्षि विद्या मंदिर, जानकी नगर गोंडा’ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की परंपरा के अनुसार गुरु-पूजा एवं गुरु-वंदना के साथ हुआ, जिसका मार्गदर्शन ध्यान शिक्षक श्री अमर सिंह यादव और ध्यान शिक्षिका श्रीमती पूर्णिमा शुक्ला ने किया। इसके पश्चात विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विनय कुमार मिश्रा ने महात्मा गांधी एवं स्वतंत्र भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
बापू और शास्त्री जी के योगदान को किया गया याद
संबोधन के दौरान प्रधानाचार्य विनय कुमार मिश्रा ने महात्मा गांधी जी के जीवन संघर्ष, उनके महान विचारों और देश की आजादी में दिए गए अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला। इसके बाद विद्यालय के समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने मिलकर गांधी जी का प्रिय भजन “रघुपति राघव राजा राम” बड़े ही भाव और उत्साह के साथ गाया।
कार्यक्रम में विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक श्री सुरेश नारायण द्विवेदी ने देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन एवं कृतित्व को याद करते हुए कहा कि एक साधारण व गरीब परिवार में जन्म लेकर भी शास्त्री जी ने अपना पूरा जीवन देश की सेवा में समर्पित कर दिया। उनका सादगीपूर्ण जीवन और विचार आज भी हमारे लिए प्रातः स्मरणीय एवं पूजनीय हैं।
कार्यक्रम के सुचारू संचालन में सीसीए (CCA) इंचार्ज पूजा पाठक, वंदना सिंह, श्रीमती पूर्णिमा शुक्ला, अमर सिंह यादव, श्रीमती स्मृति पांडे और श्रीमती मालिनी श्रीवास्तव का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य श्री मिश्रा ने उपस्थित सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया और उनके प्रति हृदय से आभार प्रकट किया। इस प्रकार यह प्रेरणादायक कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

 

प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता 9415120996

9 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *