शिक्षक नेताओं ने की बीएसए से मुलाकात, सौपा ज्ञापन

अयोध्या उत्तर प्रदेश गोंडा गोरखपुर दिल्ली प्रमुख सुर्खियाँ बलरामपुर बहराइच बाराबंकी बिहार बैंगलोर ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई लखनऊ
शिक्षक समस्याओं के समाधान को लेकर बीएसए से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल
चयन वेतनमान, वरिष्ठता सूची और विद्यालय प्रभार समेत विभिन्न मामलों में कार्रवाई की मांग
शिक्षक समस्याओं के समाधान को लेकर बीएसए से मिला शिक्षक संघ
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News
गोंडा। उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बुधवार को प्रांतीय संयुक्त मंत्री पवन कुमार सिंह के नेतृत्व में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह से मुलाकात कर शिक्षकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने एक-एक कर लंबित प्रकरणों को बीएसए के समक्ष रखा। बीएसए ने सभी समस्याओं के नियमानुसार समाधान का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि चयन वेतनमान से संबंधित हस्ताक्षरित प्रति प्रेषित की जाए, ताकि संबंधित शिक्षकों को इसका लाभ मिल सके। इसके साथ ही जनपद की वरिष्ठता सूची तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कराने की मांग भी रखी गई।
शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने वजीरगंज ब्लॉक की एक शिक्षिका के साथ अभद्र व्यवहार के मामले को भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने दोषी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की। वहीं मनकापुर ब्लॉक के एक प्राथमिक विद्यालय से संबंधित प्रकरण में जांच अधिकारी की ओर से प्रस्तुत आख्या के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की गई।
प्रतिनिधिमंडल ने अपर मुख्य सचिव के आदेश का हवाला देते हुए कहा कि विद्यालय का प्रभार वरिष्ठता के आधार पर दिया जाना चाहिए। यदि आदेश के अनुरूप वरिष्ठता के आधार पर विद्यालय का प्रभार नहीं दिया जाता है तो इसके लिए जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। शिक्षक संघ ने कहा कि शासनादेशों का अनुपालन सुनिश्चित होने से शिक्षकों के बीच पारदर्शिता और विश्वास बना रहेगा।
वार्ता के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल की ओर से रखी गई समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके नियमानुसार समाधान का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर मंडल मंत्री मोहित प्रकाश, मंडल कोषाध्यक्ष सुधाकर सिंह, जिला मंत्री अनिल कुमार सिंह तथा ब्लॉक पदाधिकारियों में चंद्र कुमार सिंह, गौरव सिंह, कृष्णकांत सोनी, वीर सिंह, अजय पांडेय, नर सिंह नारायण वर्मा और कृष्ण कुमार वर्मा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
5 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *